
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
फाजिल्का /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'यूपी, बिहार के भैये' वाले बयान के लिए पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर 'हमला' बोला है. पीएम ने कहा, 'इस टिप्पणी पर दिल्ली वाला परिवार तालियां बजा रहा था.'रविवार को होने वाली वोटिंग के पहले पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'कांग्रेस के सीएम ने क्या कहा और इस पर दिल्ली का परिवार तालियां बजा रहा था, पूरे देश ने यह देखा था. ' प्रधानमंत्री ने कहा, 'गुरु गोबिंद सिंह कहां जन्मे थे? पटना साहिब में, बिहार में. क्या आप गुरु गोबिंद सिंह को पंजाब के बाहर करेंगे? ऐसी विभाजनकारी मानसिकता के लोगों को एक क्षण के लिए भी पंजाब पर राज करने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए.
संत रविदास का किया उल्लेख
पीएम मोदी ने इस मौके पर गुरु रविदास का भी जिक्र किया, इन दलित गुरु की जयंती बुधवार को थी और विभिन्न नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार को रोकते हुए मंदिर पहुंचकर गुरु रविदास को याद किया था. पीएम ने कहा, 'हमने केवल कल संत रविदास जयंती मनाई, वह कहां पैदा हुए थे. उत्तर प्रदेश, वाराणसी में. क्या आप संत रविदास को पंजाब से हटा पाएंगे.'
बता दें कि पंजाब के सीएम चन्नी ने एक रोडशो के दौरान यूपी, बिहार संबंधी कमेंट किया था और इस दौरान प्रियंका गांधी उनके बगल में ही थीं. चन्नी ने कहा था, 'प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं. वे पंजाब की बहू हैं. यूपी, बिहार, दिल्ली के भैया यहां आकर शासन नहीं कर सकते हैं. हम यूपी के भैया को पंजाब में नहीं आने देंगे.' इस दौरान प्रियंका गांधी मुस्कुराते हुए ताली बजा रही थीं. समर्थकों ने भी तालिययां बजाते हुए 'बोले सो निहाल' का उद्घोष किया था.
'
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
