August 18, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    लक्की देवांगन का अभिनय और नितिन दुबे का आवाज यू ट्यूब में मचाया धमाल

    • doing of business

    सांन्ग धड़कन के साज मात्र 15 घंटे में ही 56 हजार से अधिक हुए विवर
    बहुत कम समय में लक्की बने एल्बमों के सरताज,दो छत्तीसगढी फिल्मों में नजर आयेंगे बतौर हिरो


       दुर्ग / शौर्यपथ / कहते हैं कि प्रतिभा किसी का मोहताज नही होता चाहे वह कहीं भी कोई सा भी कार्य करे उनकी प्रतिभा सामने उभर कर आ ही जाती है।  इसका जीता जागता उदाहरण लक्की देवांगन है। ये एक ओर जहां बेहतरीन एक्टर है वहीं  एक बहुत ही अच्छे डायरेक्टर और गीतकार भी है। पिछले 15 घंटा से नितिन दुबे आफिसियल यू टूयूब चैनल में चल रहा इनका एक एलबम धड़कन के साज टयूब पर धूम मचाया हुआ है। मात्र 15 घंटा में ही इसका 56 हजार व्यूह और 5 हजार से भी अधिक लाईक एवं कमेंट आ चुका है, और इसके विवर और लाईक कमेंट बड़ेे ही तेजी से बढते जा रहे है। आपको बता दें कि लक्की देवांगन ने इस एलबम धड़कन के साज गाना में जहां बहुत ही अच्छा अभिनय किये है, वहीं इस गाने का डायरेक्टर भी यही है। जबकि इस गाने को सिंगर यू टयूब चैनल पर अपने आवाजों के जादू बिखेर कर बहुत ही कम समय में प्रसिद्धि पाने वाले नितिन दुबे है। तो इस गीत को लिखा है सुभाष यादव ने। आपको बता दें कि अभी हाल ही में एलबम की दुनिया में कदम रख अपने अभिनय के दम पर अपना अलग मुकाम बनाने वाले लक्की देवांगन हर दो चार दिन में एक एलबम में नजर आ रहे है।  अभी हाल ही में लक्की देवांगन का एल्बम सांवली सलोनी और बढे बी पी भी यू टयूब पर पिछले दिनों से धूम मचा रही है। एलबम में इनके अभिनय को देखते हुए इनके खाते में दो छत्तीसगढ़ी फिल्म भी आ गई है जिसमें बहुत जल्द बतौर हिरो के रूप में नजर आयेंगे।
    सोचा नही था इतने कम समय में मिल जायेगी प्रसिद्धि
    एक्टर, गीतकार और कोरियोग्राफर लक्की देवांगन ने हमारे सवंाददाता को बताया कि उनका शुरू से एलबम और फिल्मों में एक्ट करने तथा निर्देशन करने एवं  गीत लिखने का शौक था लेकिन मैं सोचा कि पहले अपना कैरियर पढाई कर बनाकर कही अच्छा जॉब पकडूं उसके बाद अपने शौक को पूरा करूं। इसलिए पढाई पूरी करने के बाद रेलवे में जॉब के लिए अप्लाई किया र्और रेलवे में टेक्निशिन ग्रेड 1 में सलेक्श हो गया। उसके बाद फिर अपना शौक पूरा करने में जुट गया और पुन: गीत लिखना और डायरेक्शन करने के साथ ही एलबमों में एक्ट करना शुरू कर दिया और हर दो चार दिन में मेरा एक एलबम यू टयूब में आ रहा है। अब तक 7-8 एलबम में कार्य कर चुका हूं जिसमें 5 एलबम मेरा अबतक यू टयूब में रिलीज हो चुकी है और बाकी एलबम भी दो दो दिन के अंतराल में आने वाली है। मैँ  नितिन दुबे के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपने गाये गाने धड़कन के साज में अभिनय और डायरेक्शन करने का अवसर प्रदान करने के साथ ही अपने यू टयूब चैनल में रिलीज कर मुझे एलबमों की दूनिया में सुपर स्टार बनाने का प्रयास किये। सोचा नही था इतने कम समय में मुझे इस गाने के माध्यम से प्रसिद्धी मिल जायेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision