August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नकली हींग सेहत के लिए हो सकती है हानिकारक, इन तरीकों से पहचानें असली हींग की खासियत

    • doing of business

    सेहत /शौर्यपथ/

    किसी भी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देने वाली हींग छोटी सी डिब्बी में आती है और बड़ा असर दिखाती है. हींग का अरोमा मसालों में सबसे तेज होता है और तड़का लगाने पर और किसी भी खाने में सुगंध और स्वाद डाल देता है. लेकिन, बाजार में नकली हींग की भरमार भी कम नहीं है. छोटी सी हींग की पहचान करना मुश्किल लग सकता है लेकिन कुछ तरीकों से यह जाना जा सकता है कि असली हींग कौनसी है और नकली कौनसी.

    हींग में मिलावट की पहचान कैसे करें

    गर्म करके पहचान

    हींग के असली और नकली होने की एक आसान पहचान है उसे गर्म करके देखना. एक चम्मच भरकर हींग लें और उसे मोमबत्ती के ऊपर रखें. आपको 2 चीजें देखने को मिल सकती हैं. अगर हींग में किसी तरह की मिलावट नहीं हुई है तो वह कपूर की तरह जलती हुई दिखेगी. हींग मिलावटी होगी तो उसमें से किसी तरह की लौ निकलती नहीं निकलेगी.

    हींग में साबुन या पत्थर की पहचान

    कई बार हींग में साबुन या पत्थर की मिलावट की जाती है. इस मिलावट को पहचानने के लिए एक चम्मच हींग को एक गिलास पानी में मिला लें. कुछ देर हींग को गिलास में जस का तस रहने दें. मिलावटी हींग में मौजूद साबुन और पत्थर के कण गिलास के नीचे दिखने लगते हैं जबकि असली हींग में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता है.
    रंग से पहचानें

    हींग के रंग को देखकर भी हींग के असली और नकली होने का पता चल सकता है. असली हींग का रंग हल्का भूरा होता है और छौंक लगाने पर यह लाल दिखने लगती है. ऐसा ना होने पर समझ जाएं कि हींग असली नहीं है.

    सुगंध से पहचानें हींग

    हींग की महक तेज होती है और हींग छूने के बाद साबुन से हाथ धोने पर भी उसकी महक नहीं जाती. वहीं, नकली हींग की महक पानी से धोने पर ही चली जाती है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision