August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ठंड में क्यों पीना चाहिए स्वीट कॉर्न सूप, जानें 6 कमाल के फायदे

    • doing of business

    अन्य खबर /शौर्यपथ/  

    स्वीट कॉर्न को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. स्वीट कॉर्न का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसका मीठा स्वाद बाकि चीजों से इसे अलग बनाता है. ठंड में स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

     स्वीट कॉर्न को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. स्वीट कॉर्न का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसका मीठा स्वाद बाकि चीजों से इसे अलग बनाता है. स्वीट कॉर्न  का इस्तेमाल मुख्य रूप से आटे के तौर पर, सूप में, स्नैक के रूप में और टॉपिंग के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप सर्दियों के मौसम में स्वीट कॉर्न सूप  पीने के फायदे जानते हैं. जी हां स्वीट कॉर्न में विटामिन ए, बी, ई खनिज और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है. इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और फाइटोकेमिकल्स कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करते हैं. ठंड में स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं स्वीट कॉर्न सूप पीने के फायदे.

    स्वीट कॉर्न सूप पीने के फायदेः 


    1. डायबिटीजः

    स्वीट कॉर्न में विटामिन बी होता है जो शरीर में प्रोटीन, लिपिड और कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को रेगूलेट करने में मदद कर सकता है. स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.


    2. मोटापाः

    स्वीट कॉर्न में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में स्वीट कॉर्न सूप को शामिल कर सकते हैं.

    3. हार्टः

    हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार है स्वीट कॉर्न सूप. असल में इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.

    4. पाचनः

    स्वीट कॉर्न के सेवन से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. इसको फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है. स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है.

    5. आंखोंः

    स्वीट कॉर्न में विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं. स्वीट कॉर्न सूप को डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है.

    6. स्किनः

    स्वीट कॉर्न सूप के सेवन से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है. स्वीट कॉर्न में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं.

     

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision