
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली । शौर्यपथ ।यूक्रेन और रूस के बीच शांति कायम रखने के लिए वार्ता जारी है। अब तक दोनों देशों में दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन इसमें कोई भी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं हैं। अब तीसरे दौर की वार्ता जल्ह होने की उम्मीद जताई गई है। इस दौरा की वार्ता पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
रूस-यूक्रेन में युद्ध जारी है। लगातार यूक्रेन के शहरों में रूस की ओर से मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। खारकीय और कीव में रूसी सेना ने हमले और तेज कर दिए हैं। वहीं, दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के लिए बैठक जारी है। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच संकट का हल निकालने के लिए वार्ता जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अबतक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। अब तीसरे दौर की वार्ता जल्द होने की उम्मीद है।
यूक्रेन और रूस के वार्ताकारों ने गुरुवार को कहा कि युद्ध पर तीसरे दौर की वार्ता जल्द ही होगी। पोलैंड की सीमा के समीप बेलारूस में गुरुवार को वार्ता में रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार व्लादिमीर मेदिन्स्की ने कहा कि दोनों पक्षों की 'स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है, संघर्ष के राजनीतिक समाधान से संबंधित मुद्दों समेत एक-एक बात लिखी गयी है।' उन्होंने विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, 'उनकी ओर से आपसी सहमति बनी है।' उन्होंने पुष्टि की कि रूस और यूक्रेन नागरिकों को निकालने के लिए सुरक्षित गलियारे (Humanitarian Corridors) बनाने के अस्थायी समझौते पर पहुंच गए हैं। रूस के वरिष्ठ सांसद लियोनिद स्लुत्स्की ने कहा कि अगली दौर की वार्ता में समझौते हो सकते हैं, जिन्हें रूस और यूक्रेन की संसदों द्वारा अनुमोदित किए जाने की आवश्यकता होगी। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध के सातवें दिन उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहीव में रूसी हमले में 22 मौतें हुई है।
'यूक्रेन की सेना आम लोगों को मानव ढाल बना रही'
वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन की सेना आम लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि सेना ने रिहायशी इलाकों से भारी सैन्य उपकरण हटाने के अपने वादे पूरा नहीं किया है। पुतिन ने आरोप लगाया कि आवासीय क्षेत्रों, किंडरगार्डन, अस्पतालों से भारी सैन्य उपकरणों को हटाने के वादे को पूरा करने के विपरीत वहां टैंक, तोपखाने, मोर्टार तैनात किए जा रहे हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
