August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5011)

      दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग के आदेशानुसार जिला हाथकरघा कार्यालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोसा एवं कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 20 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक पंजाबी पैलेस सेक्टर-05 गणेश मंदिर के सामने भिलाई में आयोजित होगी।
    प्रदर्शनी का शुभारंभ 20 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे होगा। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री विजय बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री देवेन्द्र यादव, नगर निगम भिलाई के महापौर श्री नीरज पाल, अध्यक्ष छ.ग.राज्य हाथ करघा विकास एवं विपणन संघ श्री भोजराम देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।
    प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा, शक्ति, चंद्रपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, खैरागढ़ एवं दुर्ग जिलों के लगभग 25 बुनकर संस्थान भाग लेंगे। यहां भारत सरकार के सिल्क बोर्ड से प्रमाणित पुरस्कार प्राप्त बुनकरों एवं फैब इंडिया से जुड़े कारीगरों द्वारा निर्मित आधुनिक डिजाइनों वाले कोसा व कॉटन के स्वदेशी, स्वास्थ्य के अनुकूल वस्त्रों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा।

    दुर्ग / माननीय सर्वाेच्च न्यायालय एवं माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्यायाधीशों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने हेतु निरंतर प्रेरित किए जाने से अनुप्रेरित होकर, जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के साथ-साथ आपसी एकता, ऊर्जा एवं सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया। इस आयोजन में जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया गया, जिनके करकमलों से कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन संपन्न हुआ।

    स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत कैरम, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस सहित अनेक महत्त्वपूर्ण खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों में भी विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

    इस अवसर पर उपस्थित माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि नियमित खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता एवं सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करती हैं। इस प्रकार के आयोजन न्यायालयीन कार्यों में समन्वय, सहयोग तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।

    स्पोर्ट्स मीट के सफल आयोजन में आयोजन समिति, न्यायालयीन स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा आयोजित यह स्पोर्ट्स मीट न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उपस्थित रहे।

    बिना मान्यता संचालित श्री शंकरा विद्यालय में एडमिशन, आवेदक ने की शिकायत

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 113 आवेदन प्राप्त हुए।
    इसी कड़ी में नगपुरा के कृषकों ने बीज से अंकुरण नही होने की शिकायत की। कृषकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रुआबांधा द्वारा उपलब्ध कराए गए गेहूं किस्म एच.आई. 8759 के बीजों का अंकुरण बेहद कम हुआ है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सेवा सहकारी समिति नगपुरा से 6 बोरी गेहूं बीज खरीदा था। बीज की बुआई नदी किनारे कछार भूमि में की गई, लेकिन आज तक केवल 10 से 15 प्रतिशत ही अंकुरण हो पाया है। इस पर कलेक्टर ने प्रबंधक बीज निगम को बीज की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    इसी प्रकार मैत्रीकुंज रिसाली निवासी ने सेक्टर-10 स्थित श्री शंकरा विद्यालय पर बिना वैध मान्यता के छात्रों का नवीन प्रवेश लेने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि विद्यालय की मान्यता 31 मार्च 2025 तक ही वैध थी, जिसके बाद आवश्यक वर्तमान कार्यकारिणी सूची जमा नहीं करने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी गई। इसके बावजूद श्री शंकरा विद्यालय प्रबंधन द्वारा ग्राम कोनारी में नया विद्यालय खोलकर बिना मान्यता व मनमानी ढंग से स्टाफ नियुक्त कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण कर त्वरित कार्यवाही करने को कहा।
    वार्डवासियों ने आदित्यनगर वार्ड क्रमांक 20 में नाली बंद किए जाने और सड़क का ढलान बदलने से गंभीर जलजमाव व गंदगी की समस्या की शिकायत की। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले 10-15 वर्षों से कुछ मकान मालिकों द्वारा सड़क का निजी उपयोग करते हुए नाली को बंद कर दिया गया। जब सड़क निर्माण किया गया तो नाली को पूरी तरह से बंद कर सड़क का ढलान घर की ओर कर दिया गया। इससे गंदा पानी घर के सामने जमा होने लगा है। स्थायी जलजमाव के कारण क्षेत्र में दुर्गंध, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस संबंध में वार्ड पार्षद, नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित जोन कार्यालय को भी अवगत कराया गया था। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

      भिलाईनगर। शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई जोन-4 शिवाजी खुर्सीपार क्षेत्र में अतिरिक्त निर्माण को राजस्व टीम ने रूकवाया। शिकायतकर्ता चंद्रशेखर पाण्डेय ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराया है कि सुभाष पाण्डेय द्वारा अपने भूमि पर अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत के आधार पर आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जोन-4 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा अतिरिक्त निर्माण को रूकवाया है। सुभाष पाण्डेय को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास मिला हुआ है, जितने भूमि पर मकान निर्माण किया जाना था, उससे अतिरिक्त भूमि पर निर्माण किया जा रहा था। राजस्व टीम एवं पीएम आवास के अभियंताओं द्वारा मौके पर पहुंचकर काम को रूकवाया गया। काम रोकने संबंधित से लिखित में लिया गया है। कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, सुनील जोशी, वीजेन्द्र परिहार, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, पीएम आवास के अभियंतागण सहित बेदखली टीम के कर्मचारी उपस्थित रहें।

      दुर्ग / शौर्यपथ / जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर स्थित लोहिया रोड, एकता चौक क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने करीब 4 लाख 90 हजार रुपये के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। कल शाम को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    जामुल पुलिस के मुताबिक पीडि़त आदित्य विक्रम केशरवानी (26 वर्ष), पिता गणेश चंद्र केशरवानी, लोहिया रोड, एकता चौक, कैलाश नगर भिलाई में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता है तथा ट्रेडिंग का व्यवसाय करता है। 16 जनवरी की रात करीब 7:45 बजे पूरा परिवार घर में ताला बंद कर मैहर दर्शन के लिए गया हुआ था। 18 जनवरी को सुबह करीब 11:00 बजे जब परिवार मैहर से वापस लौटा तो घर के मुख्य गेट का ताला यथावत बंद मिला। गेट खोलकर अंदर जाने पर घर की कुछ लाइटें जलती हुई थीं। किचन का दरवाजा बंद था, लेकिन उसका लॉक खुला हुआ मिला। घर की जांच करने पर अलमारी का लॉकर खुला पाया गया।
    लॉकर से 2 नग सोने के हार, 2 जोड़ी सोने के कान के सेट, 3 जोड़ी सोने के कंगन, 1 नग सोने की कान की नथनी तथा 1 सोने की मंगलसूत्र का पेंडल, सभी पुराने उपयोग में आने वाले जेवरात, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है, चोरी हो चुके थे।
    पीडि़त के अनुसार अज्ञात चोरों ने 16 जनवरी की रात 7:45 बजे से 18 जनवरी की सुबह 11:00 बजे के बीच घर की बाउंड्री कूदकर भीतर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
    मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 0039/26 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 एवं 331(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

      दुर्ग / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 23, प्रगतिनगर रिसाली में मैत्री कुंज मेन रोड से सेंट जेवियर्स स्कूल तक 18.74 लाख की लागत से निर्मित विद्युतीकरण कार्य रिसाली वार्ड नंबर 26 गोल्डन चौक उमर पोटी रोड, चौधरी विला रेल्वे अंडर ब्रिज तक विद्युतीकरण कार्य लगात राशि 34.48 लाख रूपए का दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं महापौर शशि सिन्हा के हाथों लोकार्पण कर उसे जनसामान्य को समर्पित किया गया। यह कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, "यह विद्युतीकरण कार्य हमारे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि इससे हमारे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनका जीवन आसान होगा। लाइटिंग हो जाने से रात्रि में आने जाने वाले को सुविधा का लाभ मिलेगा चारों तरफ लाइट से जगमगा रहा। रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न कार्य चल रहे। रिसाली के लिए पैसा की कमी नहीं होगी जनसुविधा को देखते हुए प्राथमिकता क्रम में काम हो रहे हैं जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।
    इस अवसर पर जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, महापौर शशि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र भगत, ममता यादव, जहीर अब्बास कमलेश हिरवानी,अंचल यादव, विवेक कुमार पन्ना, सध्या साहू, सावित्री पांडे, ओन्केश्वरी ,मार्कण्डे सरस्वती कुंज लोग उपस्थित रहे।

      दुर्ग / शौर्यपथ /
    जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग, मालवीय नगर चौक में गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों के माध्यम से कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट (100 पद), सेल्स एग्जीक्यूटिव (10 पद), सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव (5 पद), सेल्स एडवाइजर (5 पद) एवं ड्राइवर (6 पद) सहित कुल 126 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इन सभी पदों हेतु वेतन 8,000 से 25,000 रुपये तक निर्धारित है ।
    इस कैंप में 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा एवं किसी भी विषय में स्नातक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं । विस्तृत जानकारी हेतु आवेदक erojgar.cg.gov.in, छत्तीसगढ़ रोजग़ार एप्प अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र, अंकसूची, पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं ।

      दुर्ग / शौर्यपथ /
    जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग, मालवीय नगर चौक में गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के दो नियोजकों के माध्यम से कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट (100 पद), सेल्स एग्जीक्यूटिव (10 पद), सीनियर सेल्स एग्जीक्यूटिव (5 पद), सेल्स एडवाइजर (5 पद) एवं ड्राइवर (6 पद) सहित कुल 126 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इन सभी पदों हेतु वेतन 8,000 से 25,000 रुपये तक निर्धारित है ।
    इस कैंप में 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., डिप्लोमा एवं किसी भी विषय में स्नातक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं । विस्तृत जानकारी हेतु आवेदक erojgar.cg.gov.in, छत्तीसगढ़ रोजग़ार एप्प अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र, अंकसूची, पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं ।

      दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में रविशंकर स्टेडियम ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाडिय़ों की पार्किंग, झांकी के एंट्री-एक्जिट प्लान एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के संबंध में अंतिम रिहर्सल किया जाएगा। कलेक्टर ने स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    परेड में पुलिस, नगर सेना एवं एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकडिय़ां भाग लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों सहित विभिन्न विभागों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं की चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision