August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बड़ी खबर : पार्षद के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी Featured

    • doing of business

    दुर्ग। शौर्यपथ। भाजपा पार्षद को पुलिस की नजर में फरार गांजा तस्करों ने जान से मारने की धमकी दी है। इसको लेकर प्रार्थी ने मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात को संतोष बारले और मुकेश मिश्रा अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटरी पार वार्ड नंबर 22 पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा नेता और पार्षद काशीराम कोसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, इससे आसपास के लोगो मे भय का माहौल व्याप्त हो गया था। यह घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस घटना को लेकर पार्षद काशीराम कोसले का कहना है कि अपराधियों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है और फरार बता रही है, वे लोग खुलेआम घुम घुम कर जनप्रतिनिधियों को धमकी दे रहे हैं। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना की उन्होंने एसपी जितेन्द्र शुक्ला, सीएसपी चिराग जैन और एएसपी सुखनंदन राठौर को इस बात की जानकारी देदी है। शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision