August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बीएसपी की खो-खो बालिका टीम बनी एडवेंचर ट्रॉफी विजेता

    • doing of business

    भिलाई/शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र की खो-खो बालिका टीम ने हाल ही में आयोजित 8, 9 एवं 10 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बेहतरीन व सर्वश्रेष्ठ क्लब एडवेंचर खो खो क्लब के द्वारा आयोजित एडवेंचर ट्रॉफी प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग के विजेता का खिताब प्राप्त किया। जिसमें राज्य के विभिन्न
    क्लबों की बालक वर्ग (14 वर्ष) से 10 टीमों ने एवं बालिका वर्ग में (18 वर्ष) की 08 टीमों ने भाग लिया था। बीएसपी टीम ने सेमीफाइनल में नारायणपुर की टीम को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उन्हें कड़े मुकाबले में एडवेंचर खो खो क्लब की टीम को हरा कर विजेता का खिताब हासिल किया। बीएसपी खो-खो क्लब के अध्यक्ष एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के पर्यावरण विभाग के महाप्रबंधक  संजय कुमार के मार्गदर्शन में 11 नवंबर को बीएसपी खो खो क्लब सेक्टर-4 में आयोजित खिलाडिय़ों एवं उनके पालकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
    बीएसपी खो खो क्लब के अध्यक्ष संजय शर्मा ने टीम की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा, बीएसपी खो-खो क्लब की बालिका टीम ने अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट खेल कौशल से यह गौरवपूर्ण सफलता अर्जित की है। उनके इस अद्वितीय प्रदर्शन ने हमें गर्व का अनुभव कराया है। जब भी छत्तीसगढ़ में खो-खो की बात होती है तो भिलाई का नाम सबसे पहले लिया जाता है। भिलाई ऐसा स्थान है, जहां खिलाडिय़ों को बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है, और यहां के खिलाडिय़ों ने स्टेट और नेशनल स्तर पर भिलाई और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ खो-खो संघ के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा एवं महासचिव तरुण शुक्ला, शुभम कुमार, श्रीमती ऋतु संजय शर्मा, उपाध्यक्ष छग एमेच्योर खो खो संघ श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल, सचिव जिला एमेच्योर खो खो संघ दुर्ग चवन राम
    साहू, श्रीमती माधुरी संजय चौधरी, डी के सिंह,अब्दुल रहीम खान, श्रीमती नासरा खान, डॉ लता देवांगन, डी डी न्यूज फारूक पत्रकार, संतोष ठाकुर, सचिव भिलाई कॉरपोरेशन कुलेश्वर जोशी,  फिरोज रहमान, सी एच जगदीश, श्यामसुंदर,सुमित बंजारे, टोमेश ठाकुर,  भोलेनाथ, सचिन डोंगरे, अविनाशआचार्य, एवन निषाद, संदीप रात्रे,  दिलीप नवरंगे,आर विनोद ने मैडल विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए शुभकामनायें दिया।
          कार्यक्रम के अंत में रघुनंदन प्रसाद गुप्ता ने उक्त समारोह में शामिल हुए सभी खिलाडिय़ों, उनके पालकों को बताया कि आगामी वर्ष में खो खो का पहला वल्र्ड कप दिल्ली में 13 से 19 जनवरी 2025 में आयोजित होना है। जिसमें कुल 28 से 30 देश जिनमें पाकिस्तान, ब्रिटेन, नॉर्थ अमेरिका, श्रीलंका, नेपाल भूटान, अफ्रीका , दक्षिण कोरिया, दक्षिण अमेरिका आदि जैसे देश भाग लेंगे।
    बीएसपी टीम की खिलाड़ी कुमारी झमीता साहू को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'बेस्ट प्लेयर अवॉर्डÓ से नवाजा गया और कुमारी अनादिता को 'बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैचÓ का अवॉर्ड मिला। कप्तान कुमारी झमीता साहू ने टीम का नेतृत्व किया और नम्रता यादव, सिमरन देशलहरा, युक्ता सिंह, रोशनी, अनादिता, भूमकी निषाद, सुष्मिता साहू, खुशबू, उर्मिला, खुशी सूर्यवंशी, भारती यादव और चांदनी यादव ने मिलकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम के कोच जफर सिद्दीकी एवं सिकंदर भारती और मैनेजर सुश्री गिरिजा के कुशल मार्गदर्शन ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision