
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग/शौर्यपथ / नगर निगम में संपत्ति कर भुगतान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील किया है। कमिश्नर के अपील एवं धारा 174 नोटिस मिलने के बाद सन 1992 से 2024 तक से वार्ड 42 के करदाता ने पिछले 32 साल का टैक्स एक साथ भुगतान किया। शहर के कुछ पुराने बकाया दारों ने स्वेच्छा से नगर निगम में आकर अपने संपत्ति कर का भुगतान किया। इन कर दाताओ को निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी नगर निगम के द्वारा चलाये जा रहे कर वसूली अभियान में बकाया संपत्ति कऱ का भुगतान जमा कर जागरूकता दिखाकर अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान राजस्व अधिकारी मनीष कुमार,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर आदि मौजूद रहे।
नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कहा कि पुराने और बड़े बकायादारों को स्वयं से आकर कर संपत्ति कर का भुगतान करने वाले करदाताओं को ससम्मान निगम कार्यालय बुलाकर उनको सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने करदाता का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने बताया कि स्वयं की जागरूकता से समय समय पर नगर निगम कार्यालय आकर या निगम कर्मचारियो व ऑनलाइन के माध्यम से बकाया कर का भुगतान करने वाले बड़े करदाताओं को अच्छे करदाता के रूप मे सम्मानित किया जायेगा। राजस्व टैक्स वसूली एवं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान सोमवार से संयुक्त रूप से शुरू होने जा रहा है जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 10 करोड़ राजस्व वसूली के लिए जोनवार जिम्मेदारी तय की गई है।
निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण और राजस्व वसूली में तेजी लाने अधिकारी-कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी है।आज से अभियान प्रतिदिन सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इस दौरान निगम कर्मी डोर टू डोर टैक्स वसूली के साथ सफाई कार्य भी देखेंगे। आने वाले दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इसे भी ध्यान रख कवायद की जा रही।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
