
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कथा वाचन स्थल पर हुई तैयारी पूर्ण,तीन लाख लोगों के रहने व भोजन की है व्यवस्था
कथा वाचन के लिए भिलाई पहुंचे पं. मिश्रा,
दया सिंह ने रायपुर पहुंचकर किया भव्य स्वागत व लिया आशीर्वाद
दुर्ग / शौर्यपथ / बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा का आयोजन 25 जुलाई से 31 जुलाई तक दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक जयंती स्टेडियम के ग्राउण्ड में कराने जा रही है। कथा वाचन के लिए पं. प्रदीप मिश्रा भिलाई पहुंच गये है। वे बुधवार को रायपुर पहुंचे उस दौरान आयोजन समिति के मुखिया एवं बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह एवं उनके पदाधिकारियों ने रायपुर में पं. प्रदीप मिश्रा का भव्य स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आयेाजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने हमारे संवाददाता को बताया कि आयोजन के लिए जयंती स्टेडियम के ग्राउण्ड में बहुत ही बडा सर्वसुविधायुक्त पंडाल बनाया गया है। इसकी तैयारी अंतिम चरणों में है जो 25 जुलाई की सुबह तक पूरी हो जायेगी। इसकी तैयारियों में जहां बोलबम सेवा समिति के लोग के साथ ही शासन और प्रशासन के लोग जी जान से लगे हुए है ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पं. प्रदीप शर्मा की कथा सुनने पूरे देश के लाखों लोग भिलाई पहुंचे है। कई हजार लोग तो दो दिन पूर्व ही पहुंच गये है कि भीड के कारण उन्हें यहां कथा सुनने के लिए जगह नही मिल पायेगी। दया सिंह ने भक्तों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की चिंता न करें, कथा सुनने आने वालों को किसी प्रकारी की परेशानी नही होगी। समिति से इसकी पूरी व्यवस्था की है कि किसी को कोई परेशानी ना हो।
दया सिंह ने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि यहां सौ बाई सात सौ की तीन बडे बडे वाटरप्रुफ डोमशेड बना बनाया गया है ताकि कथा सुनने ढाई से तीन लाख लोग यहां आ रही हैं वे आराम से यहां रह सकते है। इसके अलावा आस पास के लोग भक्तिभाव से सेवा भाव लेकर यहां हमारे समिति के लोगों के साथ लगे हुए है। यहां लखनउ, भोपाल, वंृदांवन से लेकर देश के कोने कोने से लोग यहां पं. मिश्रा को सुनने आये हुए है, उनके लिए यहां पर्याप्त मात्रा में पानी, बाथरूम, भंडारे से लेकर हर प्रकार की व्यवस्था के लिए हजारों सेवकों को टीम बनाकर व्यवस्था के लिए लगा दिये है प्रशासन का भी पूरा साथ मिल रहा है। एसएसपी जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी सुखनंदन राठौर,सीएसपी, टीआई से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्था देखने आये थे।
दया ने कहा कि ये पूरी तरह से परिवार की भांति कहीं ना कही भक्ति का भाव है, सावन का पर्व है, देवों के देवों महादेव आये है, हम सब महादेव की सेवा में लगे हुए है। हमारे कमेटी के 1780 लोग है जो तैयारी में लगे हुए है और बाहर से भी 12 सौ लोग यहां सेवा के लिए स्वयं आये हैं। भिलाई निगम के कमिष्नर भी आये थे और स्टेडियम के पीछे तालाब है उसके पास भी बाथरूम की व्यवस्था की गई है ताकि लोग वहां फ्रेष होकर और तालाब में नहाकर पंडाल में बैठकर कथा का श्रवण कर सके।
भिलाई निगम के कमिश्नर भी आये थे व्यवस्था देखें और उन्होने भी यहां की व्यवस्था के लिए अपनी टीम की डयूटी लगाई है। यहां भोजन की व्यवस्था के लिए महाभंडारे की व्यवस्था है जिसके लिए जलाराम वाले भट्टी और चावला टेंट वाले को जिम्मेदारी दी गई हैं। यहां इंजीनियरिंग भवन में भंडारा बनाने की पूरी व्यवस्था की गई हैं, वहां से लाकर भंडारा के रूप में प्रसाद वितरण किया जायेगा। दुर्ग-भिलाई के लोगों से भी ये आग्रह करूंगा कि आप सभी इसमें सहयोग करें, ये महादेव का यज्ञ है, सभी इसमें अपनी अपनी आहुतियां दें।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
