
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन हमेशा अपने कर्मचारियों के कार्य-कौशल, ईमानदार और उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उन्हें सम्मानित करता रहा है। संयंत्र की सफलता, यहाँ के कर्मचारियों द्वारा किये गए कड़ी मेहनत, उल्लेखनीय प्रयास, असाधारण दृष्टिकोण और उनके समर्पण का ही प्रतिफल है। संयंत्र तो एक ढांचा मात्र है, जिसे जीवित बनाती है इसकी आत्मा यानी, यहाँ के कर्मचारियों की लगन। ये कर्मचारी विभिन्न समूहों में, अलग-अलग शिफ्ट में दिनरात मेहनत करके संयंत्र के विभिन्न कारखानों के लिए आवश्यक रॉ मटेरियल की आपूर्ति करते हुए, उत्पादन की निरंतरता को बनाये रखते हैं। ये प्रयास, चाहे कार्यस्थल पर उनके सराहनीय कार्यों का प्रदर्शन हो या सुरक्षा प्रोटोकॉल का सचेत अनुपालन हो, भिलाई इस्पात संयंत्र में ईमानदार प्रयासों की हमेशा सराहना की जाती है।
संयंत्र के कर्मचारियों को इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य, सुरक्षा के मानक मापदंडों का पालन करते हुए संगठनात्मक उद्देश्यों को पूर्ति करके कार्यस्थल पर उनके द्वारा प्रदर्शित ईमानदार प्रयासों और कड़ी मेहनत को स्वीकार करना और उन्हें सम्मान देना है। ऐसी ही एक पहल में, कर्मचारियों को किसी विशेष कार्य या शिफ्ट के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके विभाग प्रमुख द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के 2 अधिकारी सहित 1 कार्मिक ने अपने विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ये प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
मुख्य महाप्रबंधक यूआरएम अनीश सेनगुप्ता ने, सहायक महाप्रबंधक यूआरएम आनंद कुमार टाके, वरिष्ठ प्रबंधक यूआरएम अरविन्द कुमार साहा और सीनियर ऑपरेटिव ब्लूमिंग/बिलेट मिल दीपक खडतकर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेनगुप्ता ने संबंधित अधिकारियों की सराहना करते हुए, प्रशस्ति पत्रों में यह उल्लेख किया कि, मैं आपके द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना करता हूं। मुझे आशा है, कि आप भविष्य में भी अपने ईमानदार प्रयास जारी रखेंगे और दूसरों के बीच उत्कृष्टता की संस्कृति का प्रसार करेंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
