August 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग-भिलाई में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद

    • doing of business

     भिलाई / शौर्यपथ /

    दुर्ग-भिलाई में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। इस दौरान जहां भिलाई के जामा मस्जिद सेक्टर 6 ईदगाह मैदान में यहां के इमामो खतीब इकबाल अंजुम हैदर ने ईद की नमाज पढाई, वहीं रिसाली, रूआबांधा, सुपेला, फरीद नगर, हाउसिंगबोर्ड एवं दुर्ग के गंजपारा ईदगाह मैदान के अलावा केलाबाडी, तकियापारा, तितुरडीह सहित पूरे दुर्ग भिलाई के मस्जिदों और ईदगाहों में वहां के इमामोखतीब ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान सेक्टर ईदगाह मैदान सहित सभी मजिस्जदों में मुल्क और शहर के अमन,चैन, और तरक्की तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआए मांगी गई। उसके बाद सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर, पितरा, सदका और खैरात बांटे, जिससे गरीबों और मिसकिनों के चेहरे पर खुशियों की लहर देखी गई। लोग एक दूसरे के घर पहुंचकर सेवई खाये। कोरोना संक्रमण से राहत के चलते दो साल के अंतराल बाद ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह व मस्जिदों में रौनक देखने को मिली।

    ज्ञातव्य हो कि सोमवार को चांद नजर आने की तस्दीक के बाद मुस्लिम समाज में ईद उल फितर मनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। ईद के ठीक एक दिन पहले चांद रात को बाजार में रौनक बढ़ गई। लोग देर रात तक सेवईंए मेवे, कपड़े और दीगर सामान खरीदते रहे। गर्मी को देखते हुए ईद उल फितर की खास नमाज शहर की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 9 बजे पूरी कराने का ऐलान सोमवार को ही कर दिया गया था। तमाम मस्जिद कमेटियां एक दिन पहले तैयारियों में जुटी रही। शहर की सभी मस्जिदों में ईद उल फितर को देखते हुए शानदार रोशनी की गई है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision