August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. मोतीलाल वोरा की जन्मजयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    भारतीय राजनीति के पुरोधा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यपाल स्व.मोतीलाल वोरा की जन्म जयंती पर कांग्रेस जनों ने आज श्रद्धा सुमन अर्पित किए राजीव भवन में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौबे पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर बदरुद्दीन कुरैशी सहित विधायक अरुण वोरा , राजेंद्र साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकरलाल ताम्रकार राधेश्याम शर्मा मदन जैन कमल नारायण रुंगटा , दीपक दुबे जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल महापौर धीरज बाकलीवाल नगर निगम के सभापति राजेश यादव पूर्व महापौर आरएन वर्मा ,तुलसी साहू सहित कांग्रेसजनों ने राजीव भवन में बाबूजी मोतीलाल वोरा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

    इस अवसर पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन गोस्वामी बंधुओं के द्वारा किया गया .गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मोतीलाल वोरा एक पाठशाला हैं। हम जीवन की हर बात उनसे पढ़ और जान सकते हैं, सीख सकते हैं।उनके अनुसार दुख का समय मिलकर काटना चाहिए और सुख का समय बांटना चाहिए। 

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे ने कहा कि बाबूजी समदर्शी थे ,वे सभी को बराबर सम्मान देते थे, उनके लिए कोई भी व्यक्ति छोटा अथवा बड़ा नहीं था।उनके अनुसार सबकी अपनी योग्यता होती है,सभी व्यक्तियों में अपनी विशेषता क्षमता होती है, इसलिए वे सभी को बराबर महत्व देते थे।बाबूजी ने कभी गुटबाजी की राजनीति नहीं की।आज हम सब पहले यह देखते हैं कि हम स्वयं कहा फिट बैठते हैं प्रदीप चौबे कहाँ फिट बैठता है,बाबूजी ने कभी गुटबाजी की राजनीति नही की। बाबूजी व्यकिगत स्वार्थ से परे हाइकमान की अर्थात नेतृत्व का मान रखते थे।कभी उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जाकर काम नही किया,फलस्वरूप वे आगे बढ़ते चले गए । 

    दीपक दुबे ने कहा कि *बाबूजी के बताये गए मार्ग पर चलकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबूजी के अनुसार आप अपने मन मे किसी से ईष्र्या द्वेष अथवा जलनखोरी रखकर आगे नही बढ़ सकते।सबके हित का सोचे,किसी के बारे में गलत न सोचें न गलत कहें।उनके अनुसार जो जितना योग्य व सक्षम होगा वह उतना ही आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम का समापन मौन श्रदांजलि के साथ हुआ।इस दौरान कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision