
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोंडागांव / शौर्यपथ /
सर्व समाज कोंडागांव के तत्वाधान में एक अति आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बस्तर रेल आंदोलन का शंखनाद कांकेर जिले के अंतागढ़ से पदयात्रा 03/ 04/2022 को सुबह 10:00 बजे आरंभ की जावेगी । जोकि आगामी दिनांक 8/4 2022 को कोडागाँव पदयात्री कोडागाँव पहुंचेगी व रायपुर नाका से रैली एवं आमसभा चौपाटी मैदान उसके बाद रेल आंदोलन पदयात्री जगदलपुर की ओर रवाना किया जावेगा जो 12/04/2022 को जगदलपुर में समाप्त होगी! जिसका आगाज सर्व समाज, कोंडागांव, सर्व समाज जगदलपुर, सर्व समाज, नारायणपुर ,सर्व समाज, अंतागढ़ सर्व समाज तथा पूरे बस्तर संभाग के लोगों द्वारा किया जावेगा। जिसकी रूपरेखा आज के बैठक में तय किया गया तथा यह भी तय किया गया कि बस्तर के हजारों लोग इस आंदोलन भाग लेंगे. ताकी सरकार जल्द से जल्द इस रेल मार्ग पूर्ण करवाए, देश आजाद हुए 70 बरस होने के बाद भी बस्तर संभाग रेल लाइन नहीं आना विकास से कोसों दूर नजर आ रहा है कहीं ना कहीं सरकार बस्तर के आम लोगों के साथ छलावा कर रही है जिसके लिए सर्व समाज रेल आंदोलन रोड से लेकर सदन तक आंदोलन करने को तैयार है जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी सर्व समाज बस्तर संभाग के सर्व समाज एवं आम जनता आम नागरिक एवं विभिन्न संगठन की पदाधिकारियों से अपील है कि इस रेल लाइन विस्तार आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग ले ताकि हमारा आवाज दिल्ली तक पहुंच सके
इस बैठक में मुख्य रूप से सर्व समाज के संरक्षक सी आर कोर्राम, शांतिलाल सुराना, आरके जैन, एमडी बघेल, सर्व समाज के अध्यक्ष धंसराज टंडन, उपाध्यक्ष मणिशंकर देवांगन, सचिव शीतल कोर्राम, कोषाध्यक्ष आई सी निषाद प्रवक्ता नीलकंठ शार्दुल, सह सचिव श्रीनिवास नायडू , सह कोषाध्यक्ष रमाकांत महाजन ,मीडिया प्रभारी विश्वजीत चक्रवती, संगठन मंत्री सी एल मेश्राम मुख्य सलाहकार सुरेंद्र मिश्रा एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सिंह नाग, चमन वर्मा ,शोभाराम ठाकुर ,अशोक गुप्ता ,ओमप्रकाश टावरी, इरशाद खान, केएल वर्मा ,पी एल ठावरे , मास्टर सोना, शंकरलाल नेताम ,मनोज देवांगन नकुल देवांगन , भोला गुप्ता, सुरेश कुमार, भागवत सफरचंद, दशरथ पांडे ,नरसू नाग , प्रकाश, चंद्रेश चतुर्वेदी, किशोर डहरिया ,गदलपुर से संपत झा, दशरथ कश्यप, किशोर पारख आदि समाज सर्व समाज उपस्थित रहे
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
