August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जिले में 12 से 17 मार्च तक हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी एवं खो-खो में खिलाडिय़ों का होगा प्रतिभा मूल्यांकन

    • doing of business

      राजनांदगांव /शौर्यपथ / केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा 12 मार्च 2024 को चंडीगढ़ से खेलों इंडिया राइजिंग टेलेंट आईडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत देश के 50 से अधिक शहरों में कीर्ति कार्यक्रम का प्रारंभ होगा। इसके तहत जिला प्रशासन एवं भारतीय खेल प्राधिकरण मध्य क्षेत्र भोपाल के मार्गदर्शन में 12 से 17 मार्च 2024 तक राजनांदगांव में कीर्ति कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।
    जिला खेल अधिकारी श्री ए एक्का ने बताया कि कीर्ति कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 9-18 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं को माय भारत पोर्टल एप रॉ टेलेंटेड एवं पुवन टेलेंटेड खिलाडिय़ों को पंजीकृत करने का अभियान चलया जा रहा है।  राजनांदगांव जिले में लगभग 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया है। कीर्ति कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न खेलों में शामिल होने हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं मॉय भारत वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत छात्र-छात्राओं को खेल विशेष के परिधान में दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में उपस्थित होने कहा गया है। साथ ही विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों को पंजीकृत छात्र-छात्राओं को सूचित करते हुए चयन ट्रायल में उपस्थिति सुनिश्चित कराने कहा गया है।
    कीर्ति के पहले चरण में 10 खेल विधा में प्रतिभा मूल्यांकन का आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में विभिन्न स्थानों के लिए 10 खेलों को सम्मिलित किया गया है। जिसमें हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बाक्सिंग, तीरंदाजी, वॉलीबॉल, कुश्ती एवं भारोत्तोलन शामिल है। कीर्ति के तहत राजनांदगांव में प्रथम चरण में पांच खेल हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो के रॉ टेलेंटेड एवं पुवन टेलेंटेड बालक-बालिका खिलाडिय़ों के लिए प्रतिभा मूल्यांकन का आयोजन जाएगा। प्रतिभा मूल्यांकन खेल के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के माध्यम से जनरल फिजिकल टेस्ट और खेल विशेष टेस्ट द्वारा होगा। एथलेटिक्स का चयन ट्रायल 12 एवं 13 मार्च को, कबड्डी का चयन ट्रायल 13 एवं 14 मार्च को, हॉकी का चयन ट्रायल 14 मार्च को, खो-खो का चयन ट्रायल 15 एवं 16 मार्च को, फुटबॉल का चयन ट्रायल 16 एवं 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभा मूल्यांकन संपादित करने के लिए खेल विशेष प्रशिक्षक, विभिन्न खेलों के पीटीआई एवं खेलों से संबंधित स्वयंसेवकों को उत्तदायित्व सौंपा गया है। कीर्ति प्रोटोकोल के तहत फिजिकल टेस्ट एवं खेल विशेष टेस्ट करायें जायेंगे। सभी पांच खेलों के फिटनेस टेस्ट दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित किए जाएंगे। फुटबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो के खेल विशेष टेस्ट का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में और हॉकी के खेल विशेष के टेस्ट इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित होंगे। कीर्ति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जो खिलाड़ी पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे प्रतिभा मूल्यांकन स्थल पर पंजीकृत करा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव के हॉकी प्रशिक्षक श्री अमित माथुर के मोबाईल नंबर 8299236395, श्री प्रदीप शर्मा के मोबाईल नंबर 9907140009 एवं श्री सुखदेव राउत के मोबाईल नंबर 9589777018 एवं श्री तिरथ गोस्वामी मोबाईल नंबर 9303824608 से संपर्क किया जा सकता है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision