August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गोधन न्याय योजना से जिले के गौपालक हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त

    • doing of business

    - जिले में अब तक 18 हजार 625 गोबर विक्रेताओं को 13 करोड़ 68 लाख 40 हजार रूपए का किया गया भुगतान
    - किसानों और गौपालकों ने गोबर बिक्री से कमाए लाखों रूपए
    - गोधन न्याय योजना से किसानों और पशुपालकों के जीवन में आयी खुशहाली
    - मोतीराम ने गोबर बिक्री से प्राप्त 2 लाख 32 हजार रूपए से की बेटी और बेटे की शादी
    - दिनेश ने 2 लाख 62 हजार रूपए का गोबर विक्रय कर खरीदा खेती जमीन
    - कुंवर सिंह ने गोबर बिक्री से प्राप्त 1 लाख 64 हजार रूपए से बढ़ाया अपना व्यवसाय और खरीदी भैंस
       राजनांदगांव /शौर्यपथ /राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से जिले के गौपालक आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। गौपालक अपनी आवश्यक जरूरतों की पूर्ति एवं अपना व्यवसाय बढ़ा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में 2 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी कर रही है। छत्तीसगढ़ के गौपालक द्वारा गोबर बेचकर अच्छी कमाई लगातार जारी है। शासन की गोधन न्याय योजना के जरिए गोबर बिक्री करने वालों की कमाई बढ़ती जा रही है। योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और उनके जीवन में खुशहाली आई है। यह योजना पशुपालकों के लिए अतिरिक्त आय प्राप्त करने का जरिया बना है, साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं को विशेष रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में 4 गौपालकों का सर्वाधिक गोबर बेचने के लिए शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया है। जिले के डोंगरगांव विकासखंड के झींका के गौपालक श्री दिनेश कुमार यादव ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत 2 लाख 62 हजार रूपए का गोबर बिक्री कर अतिरिक्त आय अर्जित किया है। जिससे उन्होंने परिवार की खेती को बढ़ाने के लिए जमीन खरीदी है। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बघेरा के गौपालक श्री मोतीराम यादव ने 2 लाख 32 हजार रूपए का गोबर बिक्री कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की है। श्री मोतीराम ने बताया कि गोबर बिक्री से प्राप्त राशि से अपनी बेटी और बेटे की शादी की है। छुरिया विकासखंड के ग्राम आको के गोपालक श्री कुंवर सिंह यादव ने 1 लाख 64 हजार रूपए का गोबर विक्रय कर आमदनी प्राप्त किया है। जिससे वे अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए भैंस खरीदी है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धीरी की श्रीमती केवरा बाई यादव ने बताया कि 84 हजार रूपए का गोबर बिक्री की है और व्यवसाय को बढ़ाने के लिए मवेशी खरीदी है।
    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना आज सबसे लोकप्रिय योजना का रूप ले चुकी है। इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में किसानों और पशुपालकों को आमदनी का अतिरिक्त जरिया मिला है। योजना के तहत जिले में 2 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 18 हजार 625 गोबर विक्रेताओं द्वारा 6 लाख 84 हजार 203 क्ंिवटल गोबर बिक्री की गई और गोबर विक्रेताओं को 13 करोड़ 68 लाख 40 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision