August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सप्ताह में 6600 लोगों को मिला लाभ ग्रामीणों को उनके समीपस्थ स्थल में ही दी गई स्वास्थ्य सेवा

    • doing of business

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    जनस्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जिले के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों के माध्यम से आयोजित ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सप्ताह में 6600 लोगों को टेलीकंसल्टेशन का लाभ दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को उनके समीपस्थ स्थल में ही चिकित्सक एवं विषय विशेषज्ञों के जरिए टेलीकंसल्टेशन सुविधा से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपील की गई है कि कोई मरीज यदि शहर आकर परामर्श लेने में असहज हैं वह अपने गांव के निकटतम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उपस्थित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों-विशेषज्ञों से टेलीकंसल्टेशन का लाभ ले सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 6 से 11 जून तक टेलीकंसल्टेशन सप्ताह मनाया गया। इस बीच विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से जिले में वनांचल एवं ग्राम अंचल के 6600 ग्रामीणों को उनके समीपस्थ स्थल में ही चिकित्सक एवं विषय विशेषज्ञों से टेलीकंसल्टेशन सुविधा दी गई। ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन सुविधा का प्रचार-प्रसार होने से प्रतिदिन टेलीकंसल्टेशन की संख्या निरंतर बढ़ती गई। इस विशेष कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को परामर्श एवं ऑनलाइन टेलीकंसल्टेशन का लाभ दिया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के मार्गदर्शन में 165 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से सीधे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय तथा मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन कॉल कर टेलीमेडिसिन कर गर्भवती महिलाओं को परामर्श, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, मानसिक रोग संबंधी परामर्शए मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, सामान्य बीमारियों हेतु परामर्श, शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, दांत की बीमारियों हेतु परामर्श समेत अन्य कई प्रकार की बीमारियों का परामर्श विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधिकारियों एवं द्वारा दिया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।

    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला राजनांदगांव के द्वारा क्षेत्र के मरीजों को सहजता से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए टेलीकंसल्टेशन सप्ताह आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श आदि सेवाएं प्रदान की गई। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन की गतिविधि सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में निरंतर जारी रहेगी। मरीजों की के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श दिया जाएगा तथा नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ग्रामीण अपने नजदीकी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में पंजीयन कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों से परामर्श सेवा का लाभ एवं आवश्यक दवाइयां ले सकते हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision