
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ /
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज युवोदय अकादमी के शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान युवोदय अकादमी के कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी भी ली।
कलेक्टर श्री रजत बंसल ने राज्यपाल सुश्री उइके को बताया कि नीट जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोरोना के कारण आई समस्या को दूर करने के लिए युवोदय एकेडमी की स्थापना करते हुए शासकीय शिक्षकों के माध्यम से तैयारी को निर्बाध रखा गया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने बच्चों की शिक्षा को जारी रखने के लिए की गई इस पहल की सराहना की। बच्चों को कोचिंग देने वाले शिक्षक श्री अलेक्जेंडर एम. चेरियन, श्री निवास राव, श्री मनीष श्रीवास्तव एवं श्री संजीव बिस्वास को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु आज राज्यपाल सुश्री उइके ने सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि युवोदय अकादमी से कोचिंग लेकर नीट परीक्षा क्वालीफाई कर 32 विद्यार्थियों ने बस्तर का नाम रोशन किया है। कुछ बच्चों ने नर्सिंग, फार्मेसी, वेटेनरी की परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की है। यूवोदय अकादमी सरकारी शिक्षकों द्वारा संचालित राज्य ही नहीं देश का पहला नवाचार है। युवोदय अकादमी द्वारा बनाए गए नोट्स एवं वीडियो पूरे देश में देखा जा रहा है और पसंद किया जा रहा है।
इस अवसर पर बस्तर संभाग कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री पी सुंदरराज, कलेक्टर श्री रजत बंसल, एसपी श्री जितेंद्र मीणा, अपर कलेक्टर श्री अरविंद इक्का, एसडीएम श्री दिनेश नाग एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
