August 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए

    • doing of business

    कवर्धा। शौर्यपथ । जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेड के सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के लिए बैठक ली। उन्होंने मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, रूटीन टीकाकरण के अलावा सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों, स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों, निमार्णाधीन भवनों आदि की विस्तृत जानकारी ली। 

      

     *लंबित कार्य पूर्ण करने के लिए सीजीएमएससी को निर्देशित किया गया*

     

    बैठक में वर्ष 2019-20 के 4 स्वीकृत भवन निर्माण कार्यों के अब तक पूर्ण नही होने पर नाराजगी जताते हुए इसकी वजह की जानकारी लेते जिलाधीश द्वारा ली गई। उन्होंने सभी लंबित कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए सीजीएमएससी, आर ई एस व हाउंसिंग बोर्ड को निर्देशित किया।

     

     *मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए अनेक निर्णय* 

     

    मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि गर्भवतियों का जल्द से जल्द पंजीयन, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का चिन्हांकन करके सभी का लगातार फॉलो अप लेने, संस्थागत प्रसव सत-प्रतिशत करने व सभी का अनिवार्य टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखण्ड वार स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की व सभी बी एम ओ को कार्यक्रमवार बेहतर कार्य के लिए प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। 

         शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एनआरसी में कुपोषित बच्चों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने की बात कहते हुए श्री शर्मा ने महिला बाल विकास विभाग के सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि इस दिशा में पूर्ण गम्भीरता से लाभार्थियों का चिन्हांकन करके सबंधित स्वास्थ्य केंद्र को लिस्ट प्रदाय करने के कहा। 

          बैठक में कोविड जांच, टीकाकरण, रिक्क्त पदों पर भर्ती, सेक्टर बैठकों की जानकारी, मलेरिया, टीबी, मेंटल हेल्थ, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रमों की जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

          उक्त बैठक में जिला पंचायत सी ई ओ संदीप कुमार अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शैलेन्द्र कुमार मंडल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी आनन्द तिवारी, सिविल सर्जन डॉ पी सी प्रभाकर, डीपीएम सृष्टि शर्मा, शिक्षा विभाग से एम के गुप्ता, सभी बीएमओ, नोडल अधिकारी समेत कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision