August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पंजीकृत किसानों को धान बेचने में अनावश्यक परेशानी नही होनी चाहिए- मंत्री अकबर

    • doing of business

    कैबिनेट मंत्री  अकबर ने नवीन धान खरीदी केंद्र गौरमाटी का आकस्मिक निरीक्षण किया

    कवर्धा /शौर्यपथ/

    प्रदेश का कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को सहसपुर लोहारा विकास खण्ड के ग्राम गौरमाटी के नवीन धान खरीदी का आकस्मिक अवलोकन किया। उन्होंने इस अवलोकन करते हुए धान खरीदी प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना राज्य सरकार की सबसे प्राथमिक वाली महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत समिति में पंजीकृत समस्त किसानों की धान खरीदी होनी चाहिए। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की कोई अनावश्यक परेशानी नही होनी चाहिए। अगर पंजीकृत धान विक्रय करने के संबध में किसान किसी भी प्रकार की समस्या लेकर आते है तो ऐसी समस्याओं को सर्वप्रथमिकता में निराकरण होनी चाहिए। अगर समस्या का निराकरण विकासखण्ड अथवा जिला स्तर पर होनी है तो ऐसी स्थिति में इसकी सूचना संबधित अधिकारियों को दें। उन्होंने अवलोकन करते हुए अब तक कि हुई धान खरीदी तथा उपलब्ध बारदाना की स्थिति की जानकारी ली।

    उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में क्षेत्र के किसानों की विशेष मांग पर कवर्धा विधायक  अकबर तथा पंडरिया विधायक  ममता चंद्राकर के विशेष प्रयासो से राज्य शासन ने नवीन धान उपार्जन के केंद्र की अनुमति प्रदान की है। इस नवीन धान खरीदी केंद्र में सात ग्राम शामिल है। पहले यहां के किसान अपना धान बेचने के लिए रणवीरपुर जाते थे। आज आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मंत्री  अकबर के साथ

    नवीन धान खरीदी केंद्र गोरमाटी में मंत्री के निज सहायक कीर्तन शुक्ला सतीश सिंह शिवकुमार साहू चंदूलाल साहू विश्राम साहू सुरेश बेस खेलन सिंह जीवेश सिंह सुखसागर शुक्ला कुलदीप मारकंडे स्वरूपदास दिलीप दुबे अमोल साहू विश्राम धुर्वे आदि ग्रामवासी उपस्थित थे। मंत्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम वासियों से धान खरीदी केंद्र के संबंध में जानकारी ली। नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से ग्रामवासी काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे इसके लिए उन्होंने मंत्री का हृदय से आभार प्रकट किया।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision