August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    "मेरा काम हो गया, अलविदा..." 2 महीने में 12 शो रद्द होने के बाद बोले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारुक़ी

    • doing of business

    इंस्टाग्राम पोस्ट में फ़ारूक़ी ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु कार्यक्रम के लिए 600 से अधिक टिकट बेचे थे, लेकिन "बर्बरता की धमकी" के कारण शो रद्द कर दिया गया है.

    बेंगलुरु/शौर्यपथ/

    दक्षिणपंथी समूहों की धमकियों के कारण पिछले दो महीनों में कम से कम 12 शो रद्द होने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी  ने आज संकेत दिया कि वह अब और शो नहीं कर सकते. आज भी बेंगलुरु में उनका एक निर्धारित शो बेंगलुरु पुलिस  के हस्तक्षेप के बाद रद्द कर दिया गया. पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर की समस्या की हवाला देकर शो के आयोजकों से शो रद्द करने को कहा था.

    'रोजाना 50 धमकियां मिलती हैं, 3 बार बदल चुका हूं सिम' : शो रद्द होने के बाद बोले मुनव्वर फारूकी 'रोजाना 50 धमकियां मिलती हैं, 3 बार बदल चुका हूं सिम' : शो रद्द होने के बाद बोले मुनव्वर फारूकी
    इतना ही नहीं, पुलिस ने आयोजकों को लिखी चिट्ठी में फ़ारूक़ी को 'विवादित शख्स' भी करार दिया. इसी साल के शुरुआत में मध्य प्रदेश में एक शो में हिन्दू देवी देवताओं पर कथित टिप्पणी की वजह से फ़ारूक़ी को करीब महीने भर जेल में रहना पड़ा था. बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई हो सकी थी.

    शो रद्द होने के बाद आज दोपहर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मुनव्वर फ़ारूक़ी ने कहा, "नफ़रत जीत गई, कलाकार हार गया. मेरा काम हो गया, अलविदा.. अन्याय."

    "विवादित चेहरा", बेंगलुरु पुलिस बोली रद्द करो मुनव्वर फारुकी का शो, जानें- क्यों?

    हालांकि, उनके कुछ प्रशंसकों ने उनसे शो बंद न करने का अनुरोध किया. संगीतकार मयूर जुमानी ने पोस्ट किया, "नहीं, आप छोड़ नहीं रहे हैं. हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे."

    आयोजक गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम को लिखे एक पत्र में, बेंगलुरु पुलिस ने फ़ारूक़ी के शो "डोंगरी टू नोव्हेयर" का उल्लेख किया और कहा कि वह एक "विवादास्पद व्यक्ति" हैं. बेंगलुरु में हिंदू जागरण समिति के मोहन गौड़ा ने भी कहा कि वे इस शो को आयोजित नहीं होने देंगे.

    विहिप-बजरंग दल का रायपुर प्रशासन को अल्‍टीमेटम, 'कॉमेडियन मुनव्‍वर फारुखी के शो को इजाजत न दें वरना...'

    इसके बाद, इंस्टाग्राम पोस्ट में फ़ारूक़ी ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु कार्यक्रम के लिए 600 से अधिक टिकट बेचे थे, लेकिन "बर्बरता की धमकी" के कारण शो रद्द कर दिया गया है.

    फ़ारूक़ी ने लिखा, "आज बेंगलुरु शो कैंसिल हो गया (स्थल पर तोड़फोड़ की धमकी के तहत). हमने 600+ टिकट बेचे थे. महीने पहले मेरी टीम ने दिवंगत पुनीत राजकुमार सर के संगठन को चैरिटी के लिए बुलाया था, जिसे हम इस शो से जेनरेट करने जा रहे थे. हम सहमत हुए थे कि महान संगठन द्वारा सुझाए गए चैरिटी के नाम पर शो के टिकट नहीं बेचेंगे."

    हास्य अभिनेता ने लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "मजाक के लिए मुझे जेल में डाला गया लेकिन मैंने अपना शो कभी रद्द नहीं किया. इसमें कुछ भी समस्या नहीं थी. यह अनुचित है. इस शो को भी भारत में धर्म से परे जाकर लोगों का प्यार मिला है. क्या यह अनुचित है. हमारे पास शो का सेंसर सर्टिफिकेट भी है और शो में स्पष्ट रूप से कोई समस्या नहीं थी. हमने पिछले दो महीनों में 12 शो आयोजन स्थल और दर्शकों की धमकी के कारण रद्द किए हैं."

    उन्होंने लिखा, "... मुझे लगता है कि यह अंत है. मेरा नाम मुनव्वर फ़ारुक़ी है और यह मेरा समय है. आप लोग अद्भुत दर्शक रहे हैं. अलविदा, मेरा काम हो गया."

    . उन्होंने कहा था कि ड्राइवर, वालंटियर और गार्ड सहित 80 लोग एक शो से रोजी-रोटी कमाते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं कभी-कभी सोचता था कि शायद मैं गलत हूं, लेकिन जो हुआ उसके बाद मैं समझ गया कि कुछ लोग इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision