
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / लगातार हो रही बारिश के बाद भी निगम का स्वास्थ्य अमला शहर की निरंतर सफाई में लगा हुआ है। चार दिनों से हुई बारिश में शंकर नगर के दुर्गा चैक को छोड़ कर शहर के किसी भी हिस्से में नाली जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई । महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर आज निगम स्वास्थ्य विभाग अमला ने शहर के तालाबों से कचरा निकाल कर सफाई की गई। वार्डो में नालियों से कचरा निकालकर कचरा उठाया गया। ब्लीचिंग और दवाई का छिड़काव भी वार्डो में किया गया।
उल्लेखनीय है कि शहर स्वच्छता की दृष्टि से महापौर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार मिनाक्षी नगर, बोरसी, आदित्य नगर, राजीव नगर, कातुलबोर्ड, करहीडीह वार्ड 15, पुलगांव वार्ड, नयापारा, रामदेवमंदिर वार्ड, पोटियाकला वार्ड, न्यू पुलिस लाईन क्षेत्र, नया गंजमंडी, पोलसायतालाब रोड, गवलीपारा पीछे भैंस खटाल, सिकाकेला बस्ती, रायपुर नाका क्षेत्र, केलाबाड़ी अपोलो स्कुल के पीछे, विद्युत नगर बोरसी, कसारीडीह वार्ड 43, में नालियों के किनारे से गाजर घांस व झाडिय़ॉ काटी गई तथा नालियों से कचरा निकालकर सफाई किया गया। इसके अलावा उपरोक्त वार्डो में ब्लीचिंग और सेनेटाईजर दवाई का छिड़काव भी किया गया। इसके साथ ही निस्तारी तालाबों कचहरी तालाब, शक्ति नगर तालाब, लुचकी तालाब, शंकर नाला पुलिया, शीतला तालाब विसर्जन कुण्ड, कैलाश नगर तालाब में बारिश के कारण एकत्र हुये कचरों को निकालकर तालाब की सफाई की गई।
प्रदेश के मुखिया का गृह निवास भिलाई तीन में तथा गृह मंत्री का निवास दुर्ग में है ऐसे में रायपुर जाने के लिए इन्हें भी जर्जर और घटिया सडको से गुजरना पड़ता है . ये अलग बात है कि प्रोटोकाल की वजह से इन्हें ट्राफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ता किन्तु जर्जर सडक से रूबरू जरुर होते है .
दुर्ग / शौर्यपथ / घटिया निर्माण सिर्फ चाँद दिनों का ही होता है परदेश में कई स्थानों पर घटिया निर्माण की आये दिन बात खुलती रहती है फिर भी कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया जिसमे घटिया निर्माण के जिम्मेदार एजेंसी व प्रभारी अभियंता पर कोई कार्यवाही हुई हो और इसी का परिणाम एक बार फिर सामने है . मामला अब कुम्हारी से गुज्रने वाली सड़क के निर्माण का है जो वर्तमान में आम जनता के लिए परेशानी का सबब तो है ही गंभीर दुर्घटना की आशंका को भी नहीं नकारा जा सकता .
रायपुर और दुर्ग के बीच आवाजाही करने वालों के लिए कुम्हारी का स्टेशन चौक परेशानी का सबब बना हुआ है। शाम ढलने के साथ ही यहां पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। यह स्थिति रात के 9 बजे तक बनी रहती है। लोगों को आधा से एक घंटा इंतजार करने के बाद ही आगे निकल पाने में कामयाबी मिल पा रही है। यह स्थिति बीमार मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस के लिए बेहद ही विकट बन रही है। शाम 5 बजे के बाद जब यातायात में तेजी आ जाती है तो जाम की वजह से रायपुर छोर में वाहनों की कतार खारून टोल प्लाजा को पार करके टाटीबंध तक लग जाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। दुर्ग की ओर जंजगिरी मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग जाने से रायपुर से भिलाई अथवा दुर्ग का सफर दो से तीन घंटे में तय हो रहा है।
कुम्हारी के स्टेशन चौक के दोनों ओर फोरलेन सड़क पर जाम की समस्या बढ़ गई है। लॉकडाउन में बनी सड़क बारिश की इस पहली झड़ी में फिर से जर्जर हो जाने से वाहनों का लग रहा जाम एक तरह से जी का जंजाल साबित हो रहा है। यातायात की बिगड़ी हुई दशा यहां बन रहे फ्लाई ओव्हर का कार्य प्रगति पर होने के साथ बरकरार है।
जाम की इस स्थिति के लिए काफी हद तक स्टेशन चौक के आसपास की सड़क का जर्जर हो जाने को जिम्मेदार माना जा रहा है। यहां पर फ्लाई ओव्हर का निर्माण चल रहा है जिसके लिए फोरलेन के मेन कैरिज-वे को कब्जे में लेकर दोनों ओर के पुराने सर्विसलेन की चौड़ाई को बढ़ाकर दोनों दिशा में यातायात बहाल रखा गया है। एक ही सड़क पर सभी तरह के वाहनों का दबाव बने रहने से उसकी दशा और दिशा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कुछ दिन पूर्व लॉकडाउन के दौरान कृष्णा हास्पिटल के आसपास की सड़क को बनाया गया था। जिससे शाम को लगने वाली जाम से आंशिक मुक्ति मिली थी। लेकिन अभी लगी बारिश की अनवरत झड़ी के चलते लॉकडाउन में बनी सड़क फिर से जर्जर हो गई है। इसके साथ ही वाहनों की रफ्तार कम हो जाने से फिर एक बार जाम की समस्या बढऩे लगी है। जाम की यह समस्या फ्लाई ओव्हर निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही बनी हुई है। इससे दुर्घटना होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।
हो चुकी है कई जानलेवा दुर्घटना
फ्लाई ओव्हर निर्माण के साथ ही सड़क के सिमटकर आधी हो जाने के चलते स्टेशन चौक के आसपास लगातार दुर्घटनाएं पेश आ रही है। इन दुर्घटनाओं में अनेक लोगों को जान तक गंवानी पड़ी है। जिस तरह की स्थिति यहां पर शाम के वक्त बन रही है उससे जानलेवा दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। शाम को जाम की सबसे भयावह स्थिति रायपुर से दुर्घ की दिशा में देखी जा रही है। इससे राहत के लिए ट्रेफिक पुलिस के द्वारा दुर्ग से रायपुर की दिशा में जा रहे वाहनों को कृष्णा हास्पिटल से पहले आधे-आधे घंटे के अंतराल में रोककर रायपुर से दुर्ग की ओर गुजरने वाले वाहनों को दोनों दिशा की सड़क से गुजारते हैं। इससे स्थानीय वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में वैध कालोनी में सुमार श्याम नगर के रहवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। इस नवविकसित कालोनी में लगभग 80 प्रतिशत की बसाहट होने के बाद भी सड़क व नाली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोग तरस रहे हैं। बारिश के दिनों में कीचड़ भरी सड़कों के चलते लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
निगम कार्यालय से चंद फर्लांग दूर पर श्याम नगर कालोनी बसी है। क्षेत्र के चुनिंदा वैध कालोनियों में शामिल श्याम नगर का दुर्भाग्य है कि यहां अब तक पक्की सड़क व नाली का अभाव बना हुआ है। निगम के द्वारा इसी कालोनी के पास अटल आवास का निर्माण कराया गया है। अटल आवास में तो सड़क व नाली बनी हुई है, लेकिन श्याम नगर में ऐसी सुविधा नहीं होने से लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बारिश के इस मौसम में खासकर चारपहिया वाहन रखने वालों को कीचड़ भरी सड़क बेहद हलाकान कर रही है अनेक लोग तो बारिश के मौसम में अपने निजी वाहनों को कहीं और रहने वाले परिचित अथवा रिश्तेदार के घर पर खड़ी करने में अपनी भलाई समझते हैं।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि श्याम नगर कालोनी में निगम द्वारा भवन अनुज्ञा प्रदान किया जाता है। विधिवत भवन अनुज्ञा प्राप्त करने पर मकान बनाने वालों से निगम को अच्छा खासा राजस्व भी मिलता है। बावजूद इसके सड़क नाली और बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से रहवासियों में न केवल निगम के अधिकारी बल्कि चुने गए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी जमकर आक्रोश देखा जा रहा है।
गौरतलब रहे कि साडा काल में सिंधी कालोनी के रूप में पुराने पूनम टाकीज के पास आवासीय भूखंड बेचे गए थे। नियमानुसार इस कालोनी के वैध श्रेणी में होने से अनेक लोगों ने यहां पर आवासीय भूखंड खरीदा और अपनी सुविधा के अनुसार मकानों का निर्माण कराया। कुछ बरस पहले इसका नाम सिंधी कालोनी से श्याम नगर किया गया। निगम कार्यालय, सिविल कोर्ट, तहसील, महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सहित अनेक सामाजिक भवनों के आसपास होने के चलते यह कालोनी तेजी के साथ आबाद होने लगी है। आज की स्थिति में लगभग 80 प्रतिशत भूखंड में मकान बन चुके हैं। लेकिन सड़क व नाली के अभाव में रहवासियों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।
भिलाई नगर / शौर्यपथ / वन होम वन ट्री अभियान के अंतर्गत शहर में हरियाली के दायरे को बढ़ाने को लेकर की गई नगर पालिक निगम प्रशासन का प्रयास सफल होती नजर आ रही है। हरियाली लाने के लिए निगम प्रशासन ने जहां सड़कों के किनारे और गली मोहल्ले की खाली जगहों पर पौधे रोपने का कार्य किया है। पिछले दो महीने में 5412 पौधे रोपे हैं। वहीं व्यापारी, सामाजिक संगठन और लोगों ने 22754 पौधे निगम से लेकर अपने घर और आसपास की खाली जगहों पर लगाए हैं। इस तरह से अब तक निगम क्षेत्र में कुल 28166 पौधे रोपे जा चुके हैं।
इस कार्य के लिए महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आभार भी जताया है। अपने घरों के आसपास के पौधों की देखभाल कर बड़ा करने का आग्रह भी किया है।
सड़कों के किनारे रोपे गए हैं पौधे
इस वर्ष निगम ने प्रमुख सड़कों के किनारे और वार्डों के गली मोहल्ले की खाली जगहों पर नीम, कदंब, गुलमोहर, करंज, बादाम, स्टोपीडिया, तपेदिया रोजा सहित अन्य प्रजाति के 3738 पौधे रोपे हैं। नेहरू नगर से डबरापारा खुर्सीपार तक नेशनल हाइवे के किनारे गुलमोहर, कंदब, स्टोपीडिया, तपेदिया रोजा, कपोप के लगाए गए हैं। बांस से बनाई गई ट्री गार्ड से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार जुनवानी से कोहका रोड किनारे, राधिका नगर स्लाटर हाउस, लिम्हा तालाब कोहका, मुक्तिधाम खम्हरिया, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन स्थित गोठान में पौधे रोपे गए हैं। इसके अलावा जोन-1 विभिन्न क्षेत्रों में पौधे रोपे गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड और कांटा तार से घेरा भी किया गया है
डिवाइडर्स में रोपे पौधे
निगम प्रशासन ने शहर के प्रमुख सड़कों के डिवाइडर पर पौधे लगवाए हैं। सुपेला चौक से डाॅ राजेन्द्र प्रसाद चौक पहुंच मार्ग के डिवाइडर में कनेर, चंपा और मालश्री के पौधे लगाए गए हैं। इसी प्रकार नंदनी रोड पावर हाउस से एसीसी चौक तक डिवाइडर पर, छावनी से हथखोज रोड के डिवाइडर में और नेहरू नगर चौक से डबरा तक नेशनल हाइवे के डिवाइडर में पौधे रोपे गए हैं।
निगम के ने बांटे 22754 पौधे
नगर पालिक निगम के उद्यान विभाग ने इस वर्ष जोन कार्यालयों के माध्यम से लोगों को 22,754 पौधे लोगों को मुफ्त में दिए हैं। नेहरू नगर स्थित कुसुम कानन उद्यान की नर्सरी में नीम, कदंब, पुत्रजीवा, करंज, गुलमोहर, आम, पीपल, बरगद, अमलतास, मौलश्री, जामुन, सीताफल, बादाम, अमरूद, अशोक सहित अन्य प्रजाति के पौधे तैयार किए हैं। जिसे जोन के माध्यम से वितरित की गई है।
व्यापारियों ने ली पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी
सुपेला के व्यापारी अब्दुल, नेशनल हाइवे के रोड के किनारे के व्यापारी सौरभ सिंह, मोहम्मद शमसाद, मनीष सिंह सहित चेंबर आफ काॅमर्स के सदस्यों ने रोड किनारे अपने दुकानों के सामने रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया है। व्यापारियों ने आम लोगों से भी अपने घरों के आसपास के पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया है।
भिलाई / शौर्यपथ / बुधवार शाम से हो रही बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति न आए इसके लिए निगम का स्वास्थ्य अमला नाली सफाई में जुटा रहा। रूक-रूककर हो रही बारिश को देखते हुए सभी वार्डों के छोटे बड़े नालियां जहां कचरा फंसा हुआ था। उसकी सफाई में निगम का अमला सुबह से ही जुटा हुआ है। जोन आयुक्तों के निर्देशानुसार फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने वार्डों का निरीक्षण कर नाला, नालियों और पुलिया का जायजा लिया। वहीं कई स्थानों पर सफाई कराने के साथ ही कच्चा नाली बनाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की गई। साथ ही कचरे का उठाव भी किए।
निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने समस्त जोन आयुक्त और बाढ़ राहत आपदा टीम को बारिश के दौरान अलर्ट रहने के साथ ही वार्डों का निरीक्षण कर जल जमाव और निकासी की समस्या का त्वरित निराकरण के करने निर्देश दिए हैं। आयुक्त के निर्देशानुसार जोन और निगम मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्डों का निरीक्षण कर नाला-नालियों की सफाई किया। जोन-4 के स्वच्छता निरीक्षक महेश पाण्डेय ने बताया कि सफाई कर्मी सुबह से ही वार्डों की निकासी व्यवस्था का निरीक्षण के साथ ही नालियों में फंसे पालीथिन, थर्माकोल, प्लास्टिक के कचरे को निकालने का कार्य किया। इससे कहीं पर भी जाम की स्थिति नहीं बनी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड 29-30 सिगड़ी मोहल्ला पुलिया, प्रगति मार्केट पुलिया, वार्ड-31 बड़े नाला पुलिया, वार्ड 38 के तेलहा नाला पुलिया, आरएसएस मार्केट, छावनी शंकर नगर, मंगल बाजार बापूनगर पुलिया, वार्ड-33 में बैक लाइन की सफाई और वार्ड 32 सरदार मोहल्ला सहित निचली बस्तियों का निरीक्षण का निरीक्षण किया। इन इलाकों में कहीं पर भी जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं हुई है।
जोन-1 की टीम ने आकाश गंगा, दक्षिण गंगोत्री सुपेला, सुपेला थाना के सामने बैंक लाईन, सुधीर एक्सरे से टाटा मोटर्स तक, निजामी चौक से लक्ष्मी मार्केट पुलिया, राजीव नगर से रमन मोहल्ला, पीली मिट्टी चौक, संजय नगर नाला, कुम्हार पारा से टाटा मोटर्स, अग्रसेन सेन चौक से केपीएस स्कूल तक, सिरसा रोड से रानी अवंती बाई चौक से नाला और जुनवानी रोड रानी अवंती बाई चैक से सूर्या रेसीडेंट के किनारा तक बड़े नाला से कचरा निकालने का कार्य किया।
जोन-2 के सहायक स्वच्छता अधिकारी अनिल मिश्रा की टीम ने इंदू आईटी नाला, नकटा तालाब, शांतिनगर बड़े नाला, कुरूद बाजार, गोल मार्केट, घासीदास नगर मार्केट की नालियों में फंसे पालीथिन, प्लास्टिक और कचरे की सफाई कर निकासी व्यवस्था बनाई। जोन-3 की टीम ने चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज, संतोषी पारा नाला, तेलहा नाला, कर्मा काॅलोनी, श्याम नगर तालाब के किनारे नाला का जायजा लिया। जहां बिना किसी अवरोध के बारिश का पानी बहाव हो रहा था। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनीं।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुये निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन व स्वास्थ्य अधिकारी के साथ नीचली बस्तियों का भ्रमण कर वहाॅ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होनें निगम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की जानकारी ली तथा वहाॅ सभी रेस्क्यू दल के सदस्यों को अलर्ट रहने निर्देश दिये।
विदित हो कि तीन, चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। निगम के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अब तक किसी भी प्रकार से जलभराव की स्थिति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आयुक्त श्री बर्मन के मार्गदर्शन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग का अमला शहर के अनेक वार्डो में जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी मलमा व झाड़ियों का काट कर पानी निकासी की व्यवस्था की है।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुये जिला कलेक्टर भूरे शाम 6.00 बजे शहर के अनेक इलाकों का भ्रमण करते हुये शंकर नगर में शंकर नाला की स्थिति का जायजा लिया। दुर्गा चैक के आगे शितला मंदिर के पास व आगे की तीन गलियों में शंकर नाला का पानी भर गया है। चूंकि बारिश का पानी धीरे-धीरे गिरने के कारण नाला में पानी का बहाव तेजी से हो रहा है और पानी उतर रहा है। जिला कलेक्टर ने आयुक्त को निर्देशित करते हुये कहा अपने रेस्क्यू दल के सदस्यों को अलर्ट रहने कहें। साथ ही बाढ़ नियंत्रण दल के प्रभारी व अधिकारी शंकर नाला में जलभराव की स्थिति पर नजर रखें। किसी भी प्रकार से पानी का भराव होने की स्थिति में प्रभावितों के लिए पहले से व्यवस्था करने निर्देश दिये। उन्होनें कहा बाढ़ पर निगरानी रखें और आवश्यक होने पर प्रभावितों को राहत पहुॅचाया जाए।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है . आज जिला न्यायालय दुर्ग में ५ कोरोना संक्रमित मिलने के कारण दुर्ग जिला न्यायालय को अगले तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है . २८ अगस्त से ३० अगस्त तक सील किये जाने के कारण अब दुर्ग न्यायालय में सिर्फ रिमांड कोर्ट रूम ही खुले रहेंगे .
दुर्ग न्यायालय परिसर में पार्किंग स्थल पर अधिवक्ताओ के लिए अस्थाई बनाए गए शेड को भी इन तीन दिनों के लिए सील कर दिया गया है . अधिवक्ता संघ दुर्ग ने जानकारी दी है कि आज दिनांक २८ अगस्त को लगने वाली बेल एप्लीकेशन की अगली सुनवाई १ सितम्बर होगी ततः रिमांड कौर्ट में जाने वाले अधिवक्ताओ को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा .
भिलाई। शौर्यपथ । भिलाई में बैठकर महाराष्ट्र में सट्टे के कारोबार का आपरेट करने वाले पांच लोगों को स्मृति नगर से स्मृति नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्मृति नगर के एक मकान में नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस को यहां सट्?टे का कारोबार संचालित होने की जानकारी मिली थी। बुधवार की सुबह टीम ने मकान में दबिश दी। यहां से आरोपी शहबाज खान , योगेश तीरथ, समीउद्दीन, ललित, नरेश खेताम नाम के युवकों को पकड़ा। आरोपियों ने बताया कि चोरी-छुपे ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने मकान से लैपटॉप, मोबाइल वगैरह बरामद की है। इन लोगों ने लॉकडाउन और अनलॉक के माहौल के बीच सट्टे बाजों ने ऑनलाइन अपने अवैध कारोबार की जड़ें मजबूत कर लीं थी। इन लोगों ने न केवल भिलाई में ही बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सट्टे का धंधा फैला रखा था, बल्कि नागपुर शहर के जरिए महाराष्ट्र के लोग को भी जोड़कर लाखों रुपए के दांव लगाया करते थे। पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर इलाके से 5 युवकों को इस केस में पकड़ा है।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में विकास कार्य प्रारंभ करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके अंतर्गत ठगड़ाबांध पार में बसे लोगों को बोरसी स्थित प्रधानमंत्री आवास में विस्थापित कर ठगड़ाबांध का सौंदर्यीकरण कार्य को शुरु किया जाना है। ठगड़बांध में गहरीकरण कर यहाॅ बच्चों के लिए प्ले मैदान, गाड्रन, मल्टीपरपस हाल, वाॅटर व्यू, मैरिज पैलेस बोटिंग, और आईसलैण्ड विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए आज निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर चर्चा किये एवं आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में एडीएम खेमलाल वर्मा, तहसीलदार पार्वती पटेल, निगम अधिकारी जगदीश केशरवानी, ए0आर0 रहंगडाले, गिरीश दीवान व अन्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि शहर में होने वाले विकास कार्य कोरोना काल के कारण थम सा गया गया था । जिसे पुनः प्रारंभ कर नगर पालिक निगम दुर्ग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में आज आयुक्त बर्मन द्वारा जिला प्रशासन के एसडीएम और तहसीलदार तथा निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्य की शुरुआत पर चर्चा की। उन्होनंे ठगड़बांध सौदर्यीकरण कार्य के तहत् बांध से पानी खाली कराना, बांध पार में बसे लोगों को बोरसी प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट कराया जाना है। उन्होनें बताये ठगड़बांध पार के लोगों को बोरसी में प्रधानमंत्री आवास आबंटित किया गया है । उन्हें 15 सितंबर तक ठगड़ाबांध क्षेत्र को खाली करने आवास मंें सूचना नोटिस दिया जा चुका है। उन्होनें कहा 16 सितंबर से ठगड़ाबांध के अतिक्रमण को हटाकर विकास कार्य प्रारंभ किया जावेगा । उन्होनें अधिकारियों से कहा ठगड़बांध के जिन लोगों ने भी अब तक आवास के लिए आवेदन नहीं दिये हैं वे 15 सितंबर के पूर्व अपना आवेदन देकर आवास आबंटन प्राप्त कर लेवें। इस संबंध में आयुक्त के निर्देशानुसार आम सूचना सभी शासकीय विभाग और कार्यालयों में सूचना नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
