August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5017)

    दुर्ग / शौर्यपथ / नशीली सिरफ व टेबलेट सहित 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्धारा मेडिकल दुकान की आड़ में लोगो को प्रतिबंधित नशीली पदार्थ, परोसते थे। दुर्ग पुलिस ने लगभग 1 लाख का माल बरामद किया है।
    जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी रोहित झा ने बताया कि दुर्ग पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में व सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला व प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा के द्वारा अवैध मादक पदार्थों के व्यापारियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।
    मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकी पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत केलाबाड़ी दुर्ग में आरोपी एजाज अहमद 29 साल को नशीली दवाई विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 136 सीसी 3X कोरेक्स कफ सिरप इसकी कीमत 20400 है एवं नगदी 2050 जप्त किया गया इसी प्रकार थाना दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत सूचना मिली कि आरोपी मनीष वर्मा द्वारा अपने घर के सामने नशीली दवाइयां बेच रहा है। जिसको तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 46 नग रेक्समास सिरप कीमत 5220 जप्त किया गया।
    इसी कड़ी में थाना नेवई के अंतर्गत रेड की कार्रवाई कर अनिल सिंह उम्र 40 वर्ष को कृतिका मेडिकल में प्रतिबंधित मादक औषधि विक्रय करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई कोडीन युक्त सीरप पकड़ी गई। सहित विभिन्न कार की नशीली दवाइयों को पकड़ा गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में मुख्य रूप से नेवई थाना प्रभारी भावेश साव, उप निरीक्षक नरेश सर्वा, चौकी प्रभारी पदमनाभपुर, उप निरीक्षक पवन देवांगन निरीक्षक भुनेश्वर यादव प्रधान आरक्षक लेखपाल साहू आरक्षक शरद सिंह, देवेंद्र कमलेश यादव, ललित साहू जावेद खान, प्रदीप ठाकुर, धीरेंद्र यादव , आशीष साहू राहुल दुबे एवं ड्रग इंस्पेक्टर आस्था वर्मा व पितांबर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    कमर्शियल बार, सहेली ज्वेलर्स, शारदा टाकीज,बीआईटी का किया गया असिसमेंट......

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा केवल चार कमर्शियल संस्थानों का असिसमेंट करने से निगम के संपत्ति कर में 26,70,347 रू. की वृद्धि हुई है । व्यवसायिक संस्थानों द्वारा भरे गए स्व--विवरणी और उनकी संपत्तियों की जांच परीक्षण नाप जोक कर नया डिमांड तैयार किया जा रहा है सहायक राजस्व अधिकारी प्रकाश धर दीवान शशि यादव सहायक राजस्व निरीक्षक स्पैरो के मैनेजर व टीम ने यह कार्यवाही की है ।
    उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग के बड़े व्यवसायिक परिसर कांप्लेक्स बड़े संस्थानों द्वारा निगम का टैक्स जमा करने उनके द्वारा भरे गए स्व-विवरणीयों का रैण्डम जांच आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार परीक्षण के लिए बनाई गई दल द्वारा निरंतर किया जा रहा है । इसके अंतर्गत जांच दल ने कमर्शियल बार धमधा रोड स्थित मनमीत पाल सिंह, भारत जैन श्रीशिवम सहेली ज्वेलर्स , मनदीप खान शारदा टॉकीज और बीआईटी की विवरणी तथा संपत्तियों की जांच कर नया डिमांड जारी कर कर आरोपित किया गया है । निगम अमले ने आरोपित करों को जल्द से जल्द जमा कराने निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त इंद्रजीत वर्मा बर्मन ने शहर के समस्त बड़े करदाताओं व्यवसायिक संस्थानों से अपील कर कहा है कि पे अपने स्वा विवरण को सही-सही भर कर निगम का टैक्स समय पर जमा कराएं ।

    अंजोरा विश्वविद्यालय के कुलपति ने महापौर से की सौजन्य मुलाकात

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के पशु पालकों को अब अपने बीमार मवेशियों का ईलाज कराने अंजोरा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय नहीं जाना पड़ेगा । उन्हें दुर्ग शहर में ही महिला समृद्धि बाजार के बाजू प्रारंभ हो रहे दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में सभी प्रकार की सुविधा प्राप्त होगी। इस संबंध में आज अंजोरा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 ण्म.पी. दक्षिणकर ने आज महापौर श्री धीरज बाकलीवाल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आमत्रित किये । कल 11 बजे उसका उद्घाटन किया जावेगा। दाऊ वासुदेव कामधेनु विश्वविद्यालय का उद्घाटन कांगे्रस उपाध्याक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर द्वारा किया जावेगा। इस मौके पर विशेष अतिथि के रुप में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, ऋषभ जैन, भोला महोबिया, एल्डरमेन अजय गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहेगें।

    दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग निगम पिछले साल के स्वक्षता सर्वेक्षण में सिर्फ कुछ अंकों से पीछे रह गया था । एक बार फिर स्वक्षता सर्वेक्षण की तैयारी में दुर्ग निगम प्रशासन लग गया है किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार निगम प्रशासन सिर्फ कागजो में ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है और स्वक्षता के नाम पर आम जनता से जुर्माना वसूलने में ही शायद प्रथम आने के फिराक में है । ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि दुर्ग निगम के वार्ड 39 में कुष्ठ आश्रम सूर्य नगर में पिछले कई माह से कचरे और मलमे का ढेर लगा है आस पास के निवासियों के अनुसार ये कचरा और मलबा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान का मलमा व कचरे का ढेर जमा होते होते एक छोटे से टीले का रूप ले लिया । किन्तु निगम प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है कि सफाई विभाग को नालियों में डाले गए कचरे तो दिखते है और उस पर जुर्माना लेने तो पहुंच जाते है किंतु कचरे का ढेर नही दिखता । वार्ड पार्षद से जब इस बारे में चर्चा की गयेई तो उनके अनुसार इस बात की शिकायत निगम आयुक्त से लेकर जिलाधीश को भी दे दी गई है किंतु शिकायत का कोई असर होता नजर नही आ रहा है । क्या निगम प्रशासन ऐसे ही कार्य प्रणाली के साथ स्वक्षता सर्वेक्षण में भाग ले रहा और जितने के दावे कर रहा है जबकि वार्ड 39 में एक कचरे का ढेर महीनों से सफाई के इंतज़ार में है ? क्या दुर्ग निगम आयुक्त मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करेंगे ? क्या वार्ड के सफाई दरोगा और स्वास्थ्य अधिकारी कार्य को गंभीरता से लेंगे ?

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के मोहन नगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 307, 427, 34 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 10.30 बजे की है. पुलिस ने बताया कि आदित्य नगर निवासी दीपक राज अपने दोस्त धीरज के साथ शादी कार्यक्रम में वापस लौट रहा था. धीरज के घर के सामने संजू यादव अपने एक साथी के साथ शराब पी रहा था, जिसे धीरज ने वहां शराब पीने से मना किया . इस बीच तुषार मलिक नामक युवक वहां पहुंचा और संजू यादव से मामले के बारे में पूछा. इतने में आक्रोशित होकर संजू ने अपने भाई आकाश को वहां बुला लिया और जेब में रखे चाकू से तुषार पर ताबड़तोड़ वार किए. हमले में तुषार बुरी तरह घायल हो गया औऱ वहीं गिर पड़ा. उधर दोनों भाइयों ने उत्पात मचाते हुए धिरज के घर के सामने रखी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की.
    मामला शांत होने के बाद दीपक ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल तुषार को अस्पताल पहु्ंचाया और मोहन नगर पुलिस को इसकी सूचना दी. मामला दर्ज होने के चंद घंटों में ही पुलिस ने दोनों आरोपियों संजू यादव और आकाश यादव को धर दबोचा. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है

    - ईईपीडब्ल्यूडी ने बताया कि स्टेडियम के उन्नयन की मुख्यमंत्री की घोषणा के पश्चात बजट प्रावधान के लिए भेजा गया प्रस्ताव
    - कलेक्टर यहां खिलाड़ियों से भी मिले, उन्हें कहा जल्द ही संवर जाएगा स्टेडियम, इस बीच आपकी बुनियादी सुविधाओं की माँग भी पूरी की जाएगी

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के प्रख्यात रविशंकर स्टेडियम का उन्नयन होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांकरा में हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के भूमिपूजन के अवसर पर घोषणा की थी। इसके लिए बजट प्रपोजल हेतु प्रस्ताव भेज दिया गया है। आज कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने स्टेडियम का अवलोकन भी किया। उन्होंने विस्तार से परिसर का निरीक्षण किया। भेजे गए प्रपोजल के साथ रिनोवेशन के महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में ईईपीडब्ल्यूडी श्री अशोक श्रीवास से चर्चा की। श्री श्रीवास ने बताया कि लगभग 99 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें आउटडोर गेम्स के साथ ही इंडोर गेम्स से संबंधित एक्टिविटी भी हो पाएंगी।
    कलेक्टर ने पूरे परिसर में प्रस्तावित प्रोजेक्ट में एंट्री प्वाइंट से एक्सिट प्वाइंट से लेकर खेल गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और यहां खिलाड़ियों से भी चर्चा की। यहां खिलाड़ियों के अतिरिक्त सेना एवं पुलिस में भर्ती के लिए प्रैक्टिस कर रहे युवा भी शामिल थे। उन्होंने लेडीज टायलेट की सुविधा के बारे में कहा। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुरूप स्टेडियम की अधोसंरचना को अपग्रेड करने प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके रिनोवेशन से खेल गतिविधियों को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए फीडबैक देते रहिये, जिला प्रशासन इसके अनुरूप कार्य करेगा।
    यहां वर्ल्ड कप विजेता टीम का मैच देखने आये थे ईईपीडब्ल्यूडी, अब करेंगे स्टेडियम के रिनोवेशन की मानिटरिंग- चर्चा के दौरान रविशंकर स्टेडियम में होने वाले महत्वपूर्ण खेलों के संबंध में चर्चा भी हुई। ईईपीडब्ल्यूडी ने चर्चा के दौरान कलेक्टर को बताया कि वे इस स्टेडियम में मैच देखने स्कूलिंग के दौरान बालाघाट से आये थे उस समय 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम यहां प्रदर्शन मैच के लिए आई थी इसमें कपिल देव को छोड़कर टीम के सारे खिलाड़ी मौजूद थे, यह घटना बहुत यादगार रही। संयोग है कि श्रीवास ही अब इस स्टेडियम के निर्माण की मानिटरिंग करेंगे।

    भिलाई नगर/ शौर्यपथ / महापौर एवं भिलाई नगर विधायक यादव की पहल पर सेक्टर 9 वार्ड 68 के क्षेत्रों में सोलर एलइडी लाइट लगाई गई है, जिसकी रोशनी से पूरा वार्ड क्षेत्र प्रकाशमान हो गया है! सोलर एलइडी लाइट लगाने की यह योजना अनुसूचित जाति बाहुल्य के क्षेत्रों के लिए है! महापौर श्री यादव ने शासन की इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र के रहवासियों को दिलाने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग को पत्र प्रेषित कर पहल किया था!
    निगमायुक्त श्री ऋतुराज घुवंशी ने विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही कार्य आदेश जारी करने के निर्देश जोन क्रमांक 5 के अधिकारियों को दिए थे ! जिसके मुताबिक कार्य आदेश जारी कर कार्य पूर्ण कर लिया गया! 17 लाख 80 हजार की लागत से 47 नग पोल सहित सोलर एलइडी लाइट लगाई गई है! एक एलईडी लाइट 24 वाट केपेसिटी की है! 6 मीटर लंबा पोल में लगा हुआ यह लाइट वार्ड क्षेत्र को रोशन कर रहा है!
    विद्युत की बचत के साथ ही 5 साल का फ्री मेंटेनेंस भी सोलर एलइडी लाइट होने के कारण विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है जिससे विद्युत की बचत होगी साथ ही इसकी खासियत यह है कि सूर्य की किरणें पड़ने के साथ ही यह लाइट ऑटोमेटिक बंद हो जाती है और शाम को अंधेरा होते ही स्वयं चालू हो जाती है! इसमें लगे हुए बैटरी सूर्य के प्रकाश से चार्ज होते हैं और वार्ड 68 के क्षेत्रों को भरपूर रोशनी प्रदान कर रहे हैं! 5 साल की वारंटी के साथ इसका मेंटेनेंस भी फ्री में होगा इसके लिए मैसर्स चार्टर्ड इंजीनियर एंड ट्रेडिंग इंटरप्राइजेज को कार्य आदेश दिया गया था! अनुसूचित जाति बाहुल्य एरिया में इस प्रकार की एलईडी लाइट लगाने की योजना थी इसके लिए सर्वे किया गया था! इसीलिए इस योजना का लाभ महापौर के प्रयासों से वार्ड क्रमांक 68 हॉस्पिटल सेक्टर के रहवासियों को मिल रहा है!
    लाइट लगाने के पहले दिन ही गुल हुआ बिजली लेकिन हॉस्पिटल सेक्टर क्षेत्र में रही भरपूर रोशनी वार्ड क्रमांक 68 की वार्ड पार्षद दिनशा तुमाने ने बताया कि जिस दिन सोलर एलईडी लाइट लगाई गई थी उसी दिन उनके वार्ड क्षेत्र में बिजली चली गई! परंतु सोलर लाइट होने के कारण हॉस्पिटल सेक्टर के क्षेत्र में भरपूर रोशनी रही! इसके लिए क्षेत्र वासियों में काफी उत्साह था और उन्होंने महापौर एवं निगम प्रशासन आभार व्यक्त किया! उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के 70% लोग यहां पर निवासरत है पहले यहां अंधेरा पसरा रहता था लेकिन अब इस क्षेत्र में कभी भी अंधेरा नहीं रहेगा! हॉस्पिटल सेक्टर के एसएसए स्ट्रीट 7, 8, 9, 10 एवं 11, हॉस्पिटल सेक्टर मार्केट क्षेत्र में, झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में तथा उद्यानों में सोलर एलईडी लाइट लगाई गई है!

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रयास और सक्रियता से जी ई रोड मुख्य मार्ग की बंद लाईटों में सुधार कार्य कर प्रकाश व्यवस्था ठीक किया गया। इसके लिए भिलाई निगम से स्काई लिफ्ट मंगवायी गई और तत्काल बंद लाईटों को चालू किया गया ।
    उल्लेखनीय है कि जी ई रोड मुख्य मार्ग में लगभग 40 से 50 लाईटें बंद होने के कारण रात्रि मे ंअंधेरा रहता था। इसकी सूचना शिकायत आम जनता ने महापौर बाकलीवाल से किये है उन्होनें मुख्यमार्ग में बंद लाईटों को ठीक करने निगम अधिकारियों को निर्देश दिये। निगम अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग निगम का स्काई लिफ्ट खराब होने के कारण लाईटों को ठीक नही ंकर पा रहे हैं। महापौर बाकलीवाल ने जिला कलेक्टर को समस्या से अवगत कराते हुये भिलाई निगम के आयुक्त से बात कर स्काई लिफ्ट की व्यवस्था की । विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आज जी ई रोड मुख्य मार्ग में अब तक 20 खराब लाईटों को बदलकर प्रकाश की व्यवस्था की है वहीं बंद 9 लाईटों के वायरिंग में फ्ाल्ट होने से उसमें सुधार कार्य किया गया।

    भिलाई नगर/शौर्यपथ/ महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत संचालित गोबर खरीदी केंद्र पहुंचे वहां पर उन्होंने गोबर से बन रहे विभिन्न उत्पादों को देखकर महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की! और महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए फौरन 100 पैकेट दीया तैयार करने का ऑर्डर भी दे दिया! एक पैकेट में छोटी एवं बड़ी गणेश की प्रतिमा, कमल स्वरूप बना हुआ डेकोरेशन मूर्ति, छोटे एवं बड़े विभिन्न प्रकार का दीया सम्मिलित है! उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है, गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने के साथ ही इनसे बने उत्पादों को तैयार कर महिलाएं अपने आय में वृद्धि कर रही है! महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस योजना से जोड़ा गया है ताकि इन्हें रोजगार मिले और इनकी आर्थिक स्थिति में और सुधार हो सके! महापौर यादव एवं निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी लगातार गोबर खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं! खुर्सीपार में स्थित गोबर खरीदी केंद्र में महिलाएं प्रतिदिन 10000 दीया 1 दिन में तैयार करने का लक्ष्य लेकर चल रही है! दीया के साथ ही दीपावली का त्यौहार को देखते हुए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा, और अन्य प्रकार की सीनरी इत्यादि बना रही है! समिति की अध्यक्ष भारती पखाले ने बताया कि महिलाओं ने छोटे-बड़े डेढ़ लाख दीया तैयार कर लिए हैं और लगभग एक लाख दीया खरीदी के लिए आर्डर मिल चुका है! उल्लेखनीय है कि कई पशु पालक पहले गोबर को इधर-उधर फेंक दिया करते थे परंतु शासन की महत्वकांक्षी योजना से जुड़कर आज लाभ अर्जित कर रहे हैं! इस दौरान जोन आयुक्त जोन क्रमांक 4 अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, उप अभियंता नितेश मेश्राम एवं चंद्रकांत साहू मौजूद रहे!

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision