August 13, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5012)

       भिलाई नगर / शौर्यपथ / लंबे समय से दृष्टिबाधित भिलाई की खुशबू के लिए बहुत जल्द यूएस से लैंस आएगा जिससे खुशबू बेहतर ढंग से न केवल दुनिया देख पाएगी बल्कि एमकॉम की परीक्षा भी दे सकेगी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सेक्टर-6 निवासी रविंद्र प्रसाद की बेटी की आंख के लैंस के लिए 60 हजार रूपये की सहायता राशि आज सौंपी है।
      विधायक रिकेश सेन ने उस चिकित्सक से भी बात की जो कि खुशबू की आंखों का उपचार करने वाले हैं। खुशबू के पिता ठेका श्रमिक हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही खुशबू की आंख को लेकर वो काफी परेशान रहे हैं। कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी खुशबू का उपचार नहीं हो पाया। किताबों को आंख के बिल्कुल सामने रखने पर उसे अक्षर दिखाई पड़ते हैं। पढ़ाई को लेकर संजीदा खुशबू साईं कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है।
      खुशबू का उपचार कर रहे डॉ. प्रतीक जैन ने विधायक रिकेश सेन को बताया कि लैंस लगने से खुशबू की न केवल दृष्टि बाधा दूर होगी बल्कि वह बेहतर ढंग से किताबें भी आसानी से पढ़ लेगी। 22 वर्षीय खुशबू ने विधायक की इस पहल को अपने जीवन की विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि लैंस लगने के बाद वो विधायक को धन्यवाद देने जरूर आएगी साथ ही कुतुब मीनार और ताजमहल भी उसे देखने की इच्छा है। खुशबू बैंकिंग सेक्टर में कार्य करना चाहती है, इसके लिए वह एम कॉम के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करेगी। पढ़ने की बचपन से तीव्र इच्छा के बावजूद आंखें लगातार उसके स्वप्नों के लिए बड़ी बाधक थीं। लैंस लगने के बाद वह अपना भविष्य गढ़ने के लिए अभी से उत्साहित है।
      खुशबू के पिता सहित परिजनों ने वैशाली नगर विधायक की इस पहल के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि जिस उम्मीद से वो वैशाली नगर पहुंचे थे वह इतनी जल्द पूरी होगी कभी सोचा नहीं था। रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि वो खुशबू का उपचार करा पाने में अक्षम हैं फिर भी आयुष्मान कार्ड लेकर वो शहर के सभी निजी और शासकीय अस्पताल का चक्कर लगा चुके हैं। अब उनको उम्मीद की किरण नजर आई है कि बहुत जल्द खुशबू की आंखें ठीक हो जाएंगी।

      दुर्ग / शौर्यपथ / सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी गनियारी के तत्वाधान में भव्य दशहरा उत्सव  दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अतिथि पूर्व गृहमंत्री मंत्री छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू, अध्यक्ष, केस शिल्पकला बोर्ड नंदकुमार सेन, पूर्व अध्यक्ष साहकारिता प्रकोष्ठ रिवेन्द्र यादव, पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग लक्ष्मी साहू,सरपंच गनियारी संतोषी साहू, रोहित साहू उपस्थित थे।इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है और हमें अपने बच्चों को भी अच्छे कर्म करने और अच्छे रास्ते पर चलने की सीख देनी चाहिए।आगे बताया की रामनत्व को अपनाने का अर्थ है अपने जीवन में धार्मिकता, न्याय, और कर्तव्यनिष्ठा को प्रमुखता देना। यह हमें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामनत्व हमें सिखाता है कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए भी दूसरों के प्रति सहानुभूति और करुणा रखनी चाहिए।
    रावणत्व को समाप्त करने का मतलब है अपने भीतर की नकारात्मकता, अहंकार, और अन्याय को दूर करना। यह हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।रामनत्व को अपनाकर हम अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं और समाज में एक अच्छा बदलाव ला सकते हैं।इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए साहू ने कहा कि वे इस दिन को केवल रावण जलाने का दिन न समझें बल्कि इसकी गहराई को समझें और रावण रूपी बुराइयों को दूर करने के लिए राम रूपी शक्ति को आगे लाएं। इस मौके पर राम लीला मंडली के कलाकारों को  सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मोहन नेगी, बीरेंद्र धनकर, कुलेश्वर साहू, गोवर्धन साहू, जीतेन्द्र साहू, ललित साहू, परमानंद साहू, हरीश साहू, मनोज साहू, यशवंत साहू, नेमीचंद साहू, महेश, गयाराम साहू संतोष निषाद दिनु राम साहू सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त आज जारी कर दी। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 1-1 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।

    नवरात्रि के समापन के शुभ अवसर पर मातृशक्ति को यह वित्तीय सौगात प्रदान करते हुए सरकार ने महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के अपने वादे को फिर एक बार साकार किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन उपरांत योजना की राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की।

    इस अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा —

    “मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है।”

    उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने ही महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
    जन-धन खाते, उज्ज्वला योजना, महिला नाम से राशन कार्ड और अब महतारी वंदन योजना — ये सब इस बात के प्रमाण हैं कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है।

    मंत्री श्री यादव ने बताया कि धान खरीदी में ₹3100 प्रति क्विंटल का मूल्य देकर किसानों को भी न्याय दिलाया गया है। महिलाओं को हर माह ₹1000 की राशि मिलने से घरेलू जरूरतों की पूर्ति में सहूलियत हो रही है और आर्थिक आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है।

    प्रदेश सरकार के अनुसार, बीते वर्ष प्रारंभ हुई महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 20 किश्तें जारी की जा चुकी हैं, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाएं सीधे लाभान्वित हुई हैं।
    सरकार का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुकी है।

    विजयादशमी पर्व पर दुर्ग में रावण दहन, बैगा पारा मिनी स्टेडियम के संधारण हेतु 7 लाख की घोषणा

      दुर्ग / शौर्यपथ /

       प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव विजयादशमी पर्व के अवसर पर नगर के बैगा पारा मिनी स्टेडियम और ऋषभ ग्रीन सिटी में आयोजित दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम की आरती एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों और नगरवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की मंगलकामना की।
      मंत्री यादव ने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें सत्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा –
    "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें समाज में भाईचारा, समरसता और मानवीय मूल्यों को सशक्त करना होगा। यही मार्ग हमें एक सशक्त और सभ्य समाज की ओर ले जाएगा।"
      उन्होंने आगे कहा कि रामराज्य की परिकल्पना केवल शासन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन में नैतिकता, न्याय और समानता को स्थापित करने का संदेश देता है। वर्तमान समय में श्रीराम के आदर्श और दशहरा पर्व की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।

    बैगा पारा मिनी स्टेडियम के संधारण की घोषणा
      दशहरा उत्सव के दौरान मंत्री  यादव ने बड़ी घोषणाएँ करते हुए कहा कि जय शीतला यंग क्लब को वे प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये प्रदान करेंगे। साथ ही, बैगा पारा मिनी स्टेडियम के संधारण हेतु 7 लाख रुपये देने की घोषणा की।
      नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने भी स्टेडियम के समतलीकरण का कार्य जल्द शुरू करने का भरोसा दिलाया।
      इस अवसर पर जय शीतला यंग क्लब के अध्यक्ष संजय यादव सहित समिति के सदस्यों ने मंत्री व महापौर का आभार व्यक्त किया। यह क्लब अपने 50वें वर्षगांठ रावण दहन समारोह का आयोजन कर रहा था।

    भव्य रावण दहन और सुरक्षा व्यवस्था
      स्व. हेमचंद यादव के बाद यह पहला अवसर था जब किसी कैबिनेट मंत्री ने इस रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।
    जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गूंजते इस कार्यक्रम में शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
    भव्य आयोजन को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने स्वयं पुलिस बल के साथ सुरक्षा मोर्चा संभाले रहे।

    गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ 50वाँ वर्ष
      बैगा पारा मिनी स्टेडियम में आयोजित यह दशहरा उत्सव और रावण दहन जय शीतला यंग क्लब की 50वीं वर्षगांठ का प्रतीक रहा, जो सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देता है। मंत्री गजेन्द्र यादव की घोषणाओं से स्टेडियम का रूपांतरण अब और भी तेज़ी से होगा, जिससे आगामी आयोजनों को नई दिशा मिलेगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अल्पसंख्यक समाज से जुड़े वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, मोर्चा प्रभारी अबरार सिद्दीकी, महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, सभापति श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मंत्री गायत्री वर्मा, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमजद अली तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    भाजपा का मूल मंत्र सेवा और राष्ट्रवाद – कौशिक

    अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा सदैव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य करती है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि “सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन भाजपा का ध्येय केवल सेवा और राष्ट्रवाद है।”

    हर वर्ग का ख्याल रखती है भाजपा सरकार – सिद्दीकी

    जिला प्रभारी अबरार सिद्दीकी ने कहा कि विपक्ष अल्पसंख्यकों को भड़काने का कार्य करता है, जबकि भाजपा बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का ध्यान रखती है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को भाजपा की कार्यशैली की नींव बताया।

    “सर्वे भवंतु सुखिनः” की भावना से कार्य – महापौर

    महापौर अलका बाघमार ने कहा कि भाजपा सरकार सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना से कार्य करती है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ब्लड डोनेशन कैंप में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी सबसे अधिक रही।

    सम्मानित हुए समाजसेवी और वरिष्ठजन

    इस अवसर पर समाजसेवा व मानव कल्याण में योगदान देने वाले जयचंद डोंगरे, ओबेद दास, डॉ. जोसमोन, डॉ. सी.एन. विनोद, रूपेश डेनियल, अमित कुमार, पाल सोमनाथ, सुशील बाग, राहुल मसीह, ऐजे मैथ्यू, स्व. मोहम्मद इस्माइल फिरोजी, मीर कासिम, अरमान आलम, असलम कुरैशी सहित कई प्रमुख जनों को सम्मानित किया गया।

    बड़ी संख्या में रहे अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित

    कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम शर्मा, राजीव पांडेय, गायत्री वर्मा, अमजद अली, शशि द्वारका साहू, खालिद रिजवी, फिरोज सिद्दीकी, महेश जैन, डॉ. मनोज जैन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया और सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भाजपा के प्रति समर्थन और आभार व्यक्त किया।

    दुर्ग। शौर्यपथ । गाय को गऊ माता का दर्जा देने वाली सरकार और नगर निगम की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। धार्मिक दृष्टिकोण से गऊ माता को 33 कोटि देवी–देवताओं का वास माना जाता है, मगर व्यावहारिक स्तर पर उनकी दुर्दशा सड़कों पर खुलेआम दिखाई देती है। शहर की प्रमुख गलियों से लेकर कॉलोनियों तक आवारा मवेशियों का डेरा है। यह नजारा सिर्फ दुर्ग का ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अधिकांश शहरों में आम हो चला है।

    शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं के झुंड दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। आए दिन राहगीर और वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। रात में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट और गड्ढों से भरी सड़कें खतरे को और बढ़ा देती हैं। नागरिक सवाल कर रहे हैं कि आखिर शहरी सरकार कब जागेगी?

    ### निगम प्रशासन पर आरोप

    दुर्ग नगर निगम की वर्तमान महापौर **श्रीमती अलका बाघमार** और उनकी टीम की निष्क्रियता को लेकर शहर में चर्चा तेज है। नगर निगम का यह कार्यकाल इतिहास में सबसे अधिक अनुभवहीन और निष्क्रिय शहरी सरकार के रूप में दर्ज हो रहा है। पिछले छह महीनों में शहर की स्थिति और भी बदहाल होती गई है। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है, नाली–नालों की हालत खराब है और नागरिक सुविधाएं पूरी तरह से उपेक्षित पड़ी हैं।

    ### जनता का सवाल – “गऊ माता” सिर्फ राजनीतिक नारा?

    लोगों का कहना है कि गाय को “गऊ माता” कहकर सम्मान देना आसान है, मगर उनकी सुरक्षा और देखभाल पर ठोस नीति बनाना कठिन साबित हो रहा है। दुर्ग की सड़कों पर बैठी और घूमती गऊ माता न सिर्फ यातायात बाधित कर रही हैं, बल्कि उनकी दुर्दशा शहर की बदइंतजामी का आईना भी दिखाती है।

    ### समाधान की ओर

    शहरवासियों का मानना है कि यदि सरकार और निगम प्रशासन वास्तव में गऊ माता की महिमा और सम्मान में विश्वास रखते हैं, तो उन्हें सड़कों पर छोड़कर मरने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित गौशालाओं और योजनाओं में स्थान मिलना चाहिए। इसके साथ ही शहरी सरकार को आवारा पशुओं के प्रबंधन, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था जैसी बुनियादी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता पर लेना होगा।

      दुर्ग/लखोली / शौर्यपथ /
    37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग द्वारा लखोली में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-150) का आयोजन 26 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न कॉलेजों एवं स्कूलों से कुल 401 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
      शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल निलेश चतुर्वेदी के उद्घाटन भाषण से हुआ। उन्होंने एनसीसी के आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स को देशप्रेम, सेवा-भाव और सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जल संरक्षण, जल की बर्बादी रोकने तथा अनुशासन में रहकर लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान किया।
      कर्नल चतुर्वेदी ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली की तैयारी, थल सेना कैंप, एसएसबी चयन हेतु विशेष कक्षाएं, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर व्याख्यान, ड्रिल, खेलकूद और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। शिविर की रूपरेखा सैन्य वातावरण पर आधारित है, ताकि कैडेट्स सेना जैसी दिनचर्या से परिचित हो सकें।
      शिविर के दूसरे दिन विशेष सत्र में रायपुर ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी गुरजीत सिंह एवं उनकी टीम ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए आवश्यक है। कैडेट्स को हेलमेट और सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, ओवरस्पीडिंग से बचने, पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने जैसे बिंदुओं पर जागरूक किया गया। उन्होंने कैडेट्स को समाज में “रोल मॉडल” बनकर नागरिकों को प्रेरित करने का संदेश दिया।
      इस शिविर में उप शिविर सेनानी कर्नल प्रेमजीत, सूबेदार मेजर थानेश्वर गुरुंग, तथा विभिन्न संस्थानों से आए एनसीसी अधिकारी — कैंप एजुटेंट ऑफिसर लेफ्टिनेंट संतोष यादव, लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे, फर्स्ट ऑफिसर पूनम सोंधी, फर्स्ट ऑफिसर सचिन शर्मा, फर्स्ट ऑफिसर के.के. कोशिमा, थर्ड ऑफिसर पूनम बघेल एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व एवं कौशल विकास की दिशा में सक्रिय रूप से प्रेरित किया।
      यह शिविर न केवल कैडेट्स को सैन्य जीवन का अनुभव करा रहा है, बल्कि उनमें सामाजिक दायित्व, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना भी प्रबल कर रहा है।

    दुर्ग/कोपीडीह / शौर्यपथ /
    श्री जी योग समिति दुर्ग (पंजीकृत संस्था), जो पिछले तीन वर्षों से योग प्रशिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय है, ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर आस्था और समर्पण का अद्वितीय परिचय दिया। समिति द्वारा डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्रियों के लिए ग्राम कोपीडीह में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
      भक्ति और उल्लास से भरे इस आयोजन में समिति के सभी सदस्यों ने तन, मन, धन से योगदान देते हुए देवी गीत, नृत्य और हर्षोल्लास के साथ यात्रियों और ग्रामीणों को भोजन परोसा। व्रतधारियों के लिए विशेष फलाहार की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं में अपार हर्ष देखा गया।
      समिति का यह आयोजन ग्रामवासियों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। गांव में भक्तिभाव और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना। समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य – पंकज शर्मा, देवाशीष कर्मकार, अमरेश भौमिक, बबीता गुप्ता, वंदना सोनी, संदीप अग्रवाल, शरद गुप्ता, शोभा कर्मकार, कमल शर्मा, ब्यूटी भौमिक, कविता चौधरी, इंदु वडेरा, पूजा विश्वकर्मा, प्राची विश्वकर्मा, सूर्य राजपूत, भावना साहू एवं नितेश साहू अपने बच्चों सहित, रविशंकर सोनी, दीनदयाल साहू, मनीष दरयानी, कुशल उजाला–गंगा उजाला अपने बच्चों सहित, डॉली साहू, शोभ सुनील खंडेलवाल, मनीष साहू, ममता गणेश अग्रवाल, निक्की अग्रवाल, अर्चना भौमिक, डॉ. अनुराधा बक्शी, सौम्या सिंघानिया अपनी माता सहित, मूलचंद भैया, गौरव बजाज, पलक, पूनम चावड़ा, हार्दिक चावड़ा, कार्तिक, प्रीति अग्रवाल और अन्य अनेक सदस्य पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे।
      माता रानी की पूजा-अर्चना हेतु समिति द्वारा दान भी अर्पित किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच का सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में समिति ने सभी ग्रामवासियों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार प्रकट किया।
    ? “मां बंधन भी है और मुक्ति भी, मां साधन भी है और साध्य भी” – इसी भाव के साथ यह आयोजन नवरात्रि में श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

    दुर्ग। शौर्यपथ।

    वैशाली नगर में गरबा महोत्सव के नाम पर आस्था को शर्मसार करते हुए अश्लीलता का नंगा नाच हुआ और इस आयोजन में क्षेत्र के विधायक श्री रिकेश सेन भी मौजुद रहे। धार्मिक आयोजनों को राजनीति और पाखंड का साधन बनाने की यह सोच नई नहीं है, लेकिन समाज के सामने जब ऐसे दृश्य आते हैं, तो जनता का विश्वास टूट जाता है।

    विधायक की मौन उपस्थिति या मौन स्वीकृति?

        गंगा जल जितनी पावन पार्टी और संस्कृति के स्वयंभू रक्षक जब अश्लील डांस का आनंद लेते दिखें, तो फिर जनता किससे उम्मीद रखे? यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग विधायक से सवाल पूछ रहे हैं – क्या यह वही संस्कृति और आदर्श हैं, जिनका हवाला हर मंच से दिया जाता है? धार्मिक श्रद्धा और सुचिता का दावा करने वाले इस तरह आस्था के मंच को उपहास का केंद्र बना रहे हैं।

    आस्था के मंच पर अश्लीलता – चिंतन का विषय

       यह कोई पहला मौका नहीं है जब असे आयोजनों पर सवाल उठे हैं, लेकिन एक जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में ऐसे दृश्य सामने आना, समाज के नैतिक मूल्यों को बट्टा लगाने जैसा है। जनता जानना चाहती है कि क्या राजनीति धार्मिक आयोजनों तक को शर्मसार करने की छूट देने लगी है? इस गंभीर मसले पर समाज को मुखर होना पड़ेगा और नेताओं को भी जवाब देना होगा कि आस्था के साथ खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा। 

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision