
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
धमतरी /शौर्यपथ
जून से 30 जून तक बढ़ाया गया लॉक डाउन । lockdown 5.0 जून माह के अंत तक जारी रहेगा।
रायपुर । शौर्यपथ । वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश बिस्सा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर पूछा है कि आपके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के छः वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी आप का पत्र बेरोजगारी पर मौन क्यों है? सेंटर फार मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी (सीएमआई) की ताजा रिपोर्ट देखे तो 12 करोड़ से अधिक लोगों का रोजगार चला गया है। आपने देश के युवाओं को भरोसा दिलाया था प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का, उस अनुसार तो देश के बारह करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना था लेकिन हो उल्टा गया है। बिस्सा ने कहा राष्ट्र से सीधी बात ना कर देशवासियों के नाम संबोधित आपका पत्र बता रहा है कि केंद्र सरकार आज देशवासियों को लेकर उस फिसलन पर खड़ी है जिसके आगे सिर्फ खाई है। लाक डाउन के दौरान जमा पूंजी पर ब्याज दरें घटा दी गई हैं। सरकार डीजल-पेट्रोल से बेदम कमाई कर रही है। किसान खून के आंसू पीकर रह गया है। बेरोजगारी उफान मार रही है। लोग आत्म हत्याएं कर रहे हैं। करोड़ों लोग रोटी कपड़ा मकान के संकट में डूब उतर रहे हैं। फैलती आर्थिक विपन्नता लोगों की खुशियां छीन रही है। बेइंतेहा मुश्किलों का दौर शुरू है। आपका पत्र इन बातों से मुंह छुपाता नजर आ रहा है। पत्र के हर एक शब्द से अट्टहास का भान होता है। यह अफसोस जनक है। बिस्सा ने कहा की विगत दिनों मोदी जी आप भाजपा के कार्यकर्ताओं, पंचायतों के प्रतिनिधियों, प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, देश की नामी गिरामी हस्तियों ईत्यादी से ऑनलाइन बात कर चुके हैं। क्या इन सुरक्षित चेहरों के मध्य मंझदार में पड़े करोड़ो उन बेबस लोगों से जो सड़कों की धूल फांक रहे हैं से बातचीत नहीं करना चाहिये? क्या देश का गरीब या परिस्थितियों का मारा आम नागरिक आपकी दष्टी में अपनी कोई हैसियत नहीं रखता है? क्या उसे सम्मान के साथ जीने का अधिकार नहीं है? बिस्सा ने कहा कि देश का गरीब भूखा प्यासा सड़कों पर है। ट्रेनों में दम तोड़ रहा है। दर-दर की ठोकरें खा रहा है। उसके लिए आपके पत्र में संवेदनाओं व श्रद्धांजली का एक शब्द ना होना, उनके लिये किसी भी प्रकार की राहत की घोषणा ना करना, लोगों के मन में असुरक्षा की भावना भर रहा है। आपका मौन उन के लिये भी कुठाराघात है, जिन लोगों ने सोचा था की वर्ष पूरा होने पर आप कुछ सौगात उन गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों को देंगे जो अपना सब कुछ लुटा कर नए जीवन की तलाश में है। बिस्सा ने पत्र में लिखा है कि कोरोना संकट के इस दौर में भारत की तस्वीर कहीं आपके पत्र की जंजीर में फंसे शब्दों से ना हो जाए सोचकर बार-बार घबरा उठता हूं। आप के दूर-दृष्टिकोण पर प्रश्न उठने लगता है। इस संकट की घड़ी में पूरा देश व राज्यों की सरकारें आपके साथ खड़ी हैं, लेकिन जब देशवासी व राज्य सरकारें आपकी ओर नजर घूमाती हैं तो दिखता है कि आप अभी भी टास्क का झोला लिए “आत्मनिर्भर बनो” के नारे के साथ जनता के समक्ष खड़े हैं। यह देखकर पीड़ा हो रही है। बिस्सा ने कहा की जन भावनाओं को इस तरह मत तोड़िये। जो लोग कोरोना आपदा में अपनी रोजी रोटी खोकर अपने कर्म क्षेत्र को छोड़ने मजबूर हुए हैं उनके पुनर्वास के बारे ठोस पहल कीजिये।
दुर्ग । शौर्यपथ । दीपक नगर वार्ड के रेवा तालाब किनारे सौंदर्यीकरण और पाथवे निर्माण काम जल्द शुरू हो सकेगा।आज निगम आयुक्त श्री इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर तालाब पार के अतिक्रमण को हटाया गया। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक भूमि पर रंजन सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से निर्माण कर लिया गया था जिसके कारण रेवा तालाब किनारे पाथवे और सौदर्यीकरण का कार्य रुका हुआ था। इस संबंध में संबंधित व्यक्ति को अतिक्रण हटाने का नोटिस दिया गया था। परन्तु रंजन सिंह द्वारा बार बार नोटिस देने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रभारी भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व में रेवा तालाब किनारे बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रभारी भवन अधिकारी ने बताया रेवा तालाब से अतिक्रमण हटने के बाद अब जनता की मांग पर यहाॅ पाथवे और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। निगम आयुक्त श्री इंद्रजीत बर्मन ने कहा कि आम निगम क्षेत्र की जनता के हितों का ख्याल रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण ना करें। अन्यथा निगम द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।कार्यवाही के दौरान तहसीदलदार श्री सतेंन्द्र शुक्ला मोहन नगर थाना के पुलिस बल, श्री जी.आर. यादव संतोष मिश्रा, श्री मनीष अगिनोघटरी, श्री मनीष थापा, श्री अनुज राय, श्री राजेन्द्र वर्मा आदि मौजूद थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निगम सीमा क्षेत्र के करदाताओं से वित्तीय वर्ष 2019-20 का टैक्स व दुकान किराया बिना अधिभार के लिया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जारी लाॅकडाउन के कारण वित्तीय वर्ष 2019-20 का टैक्स व दुकान किराया जमा करने की तिथि में वृद्धि की गई है। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया शासन के आदेशानुसार किसी भी करदाताओं से कोई भी अधिभार लिये बिना टैक्स लिया जा रहा है । शासन ने 31 मई 2020 तक समस्त प्रकार के टैक्स और स्वविवरणी भरवाने का निर्देश दिया है । अतः शहर के समस्त करदाताओं से अपील है कि कल शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन कार्यालय समय खुला रहेगा। करदातागण निगम कार्यालय आकर अपना टैक्स जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ रहे हैं। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि कोरोना संक्रमण के ये मामले प्रवासी मजदूरों में या जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री है उसमें पाए जा रहे है ।प्रवासी मजदूरों की वापसी के साथ ही यह सिलसिला शुरू हुआ और अब कुल सक्रमितों का आंकडा साढे तीन सौ के पार जा चुका है। बुधवार को बिलासपुर और बलौदाबाजार में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि जशपुर जिले में कोरोना के पांच नए मरीज पाए गए हैं। ये सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हुए प्रवासी मजदूर है। पुष्टि करते हुए जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी सुथार ने बताया कि तीन कोरोना मरीज दुलदुला,एक बगीचा और एक पत्थलगांव के बहनाटांगर के क्वरंटाइन सेंटर में पाया गया है। इन सभी मरीजों को सुरक्षित रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के लिए दो एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है। सीएमएचओ पी सुथार ने बताया कि जिले में पहुंचने वाले 34 सौ 22 मरीजों का लक्ष्ण के आधार पर कोरोना जांच किया जा रहा है। जांच में पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पांचों मरीजों की ट्रेवल और कॉन्टेक्ट हिस्ट्री जुटाने में लगी हुई है। बता दें कि जिले में कोरोना का पहला मामला भी दुलदुला के क्वरंटाइन सेंटर में पाया गया था। इसके बाद एक महिला सहित दो प्रवासी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि बगीचा के पंडरीपानी क्वरंटाइन सेंटर में हुआ था। इस तरह अब जिले में कोराना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 8 तक पहुंच गया है। जशपुर में पाए गए नए पाज़िटिव मरीजों को रायगढ़ कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा। बिलासपुर में मिले मरीज को मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिलासपुर और बलौदाबाजार में मिले मरीज को एम्स रायपुर में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 286 हो गई है। जबकि अब तक संक्रमण में आए लोगों का कुल आंकडा 369 हो गया है। वही प्रदेश सरकार के लिए राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। कोरोना अपडेट नए केस - 08 एक्टिव - 286 स्वस्थ - 83 कुल संक्रमित - 369 मौत - 0
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कुकरेल के हाई स्कूल में स्थापित किए गए क्वारांटाइन सेंटर में ठहराए गए एक व्यक्ति का कोरोना सैंपल धनात्मक अाया है। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण कुकरैल ग्राम पंचायत क्षेत्र को है कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई को मुंबई से धमतरी जिले में पहुंचे 18 प्रवासी व्यक्तियों को कुकरैल के हाई स्कूल में बनाए गए कोरंटाइन सेंटर में ठहराया गया था, जिनमें से संदेह के आधार पर छह ब्लड सैंपल के परीक्षण हेतु एम्स रायपुर भेजा गया था। उन छह में से एक सैंपल पॉजिटिव आया है। शेष पांच नमूनों का नतीजा आना बाकी है। जिला प्रशासन द्वारा धनात्मक रिपोर्ट की सूचना प्राप्त होते ही कंटेनमेंट ज़ोन का निर्धारण कुकरैल में में किया जा चुका है। कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने जिलावासियों को संयम बरतने की अपील की है साथ ही बिना भाई के सुरक्षित ढंग से घरों में रहने की अपील की है।
धमतरी /शौर्य पथ
जिले में मिला एक और कोरोना संक्रमित मरीज...
कुकरेल सेंटर में किया गया था कोरेण्टाइन
मुम्बई की यात्रा से लौटने के बाद प्रशासन ने किया था क्वारन्टीन...
लैब टेस्ट के बाद एम्स ने पाया पॉज़िटिव...
धमतरी सीएमएचओ ने की पुष्टि..नगरी ब्लॉक के कसपुर का रहने वाला है युवक.... जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या हुआ 3 ।
धमतरी /शौर्यपथ
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने मई माह में शेष शनिवार एवं रविवार को पूर्ण लाॅकडाउन को निरस्त किया है। उन्होंने बताया कि उक्त दिवसों में प्रतिष्ठानों को खेलने का समय सुबह 07 से शाम 06 बजे तक रहेगा। साथ ही जिले में दुकानों के बंद करने के संबंध में गुमास्ता एक्ट के तहत प्रावधान लागू रहेंगे।
प्रतिष्ठान एवं सेवाएं अब सुबह 07 से शाम 07 बजे तक खुलेंगे
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने प्रतिबंध से बाहर रखे गए प्रतिष्ठान एवं सेवाओं के समय सीमा में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित आदेश के तहत प्रतिष्ठान एवं सेवाएं अब सुबह 07 से शाम 07 बजे तक खुलेंगे
धमतरी /नगरी/शौर्यपथ
नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा के 37 वर्षीय श्री खम्मन सिंह ध्रुव, जो कि प्राथमिक शाला खरका, संकुल रिसगांव में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे, कल शाम उनकी मृत्यु हो गई। ज्ञात हो कि वे तीन दिन पहले नया रायपुर स्थित ग्राम बंजारी थाना राखी से नगरी विकासखंड के सांकरा स्थित अपने किराए के मकान में लौटे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सरपंच के साथ उनके घर जाकर उन्हें 28 मई से होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी तथा उन्हें पानी भी पिलाया गया, लेकिन अत्यधिक शराब पीने के कारण वे समझ नहीं पा रहे थे। अनुविभागीय अधिकारी एवं इंसीडेण्ट कमाण्डर नगरी श्री सुनील शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के अनुसार पेट में एल्कोहलिक द्रव्य पाया गया एवं हृदयघात के कारण उक्त व्यक्ति की मृत्यु हुई है। ज्ञात हो कि उक्त शिक्षक नवंबर 2019 से शिक्षकीय कार्य पर नहीं जा रहे थे और जानकारी मिली कि वह लगातार शराब का सेवन करते थे।
धमतरी /शौर्यपथ
कुरूद विकासखंड के ग्राम उड़ेना निवासी सब्जी विक्रेता श्री अशोक पटेल की मृत्यु आज सुबह स्थानीय एकलव्य खेल परिसर में सब्जी बेचते समय हो गई। इस संबंध में एसडीएम धमतरी ने बताया कि किसान बाजार के पंजीकृत सब्जी विक्रेता श्री पटेल आज सुबह सात स्थानीय एकलव्य खेल परिसर में अस्थायी रूप से लगाए जा रहे किसान बाजार में पसरे पर बैठे हुए अचानक आगे की ओर झुके और एक बार हिचकी आई। वहां मौजूद अन्य सब्जी विक्रेताओं व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिचकी आने के बाद उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गई थी, जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने की। एसडीएम ने बताया कि मृतक के स्वास्थ्य संबंधी पूछताछ के लिए उनके गृहग्राम उडेना में जाकर परिजनों से चर्चा की गई तो यह ज्ञात हुआ कि उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उनके परिजन श्री लेखराम पटेल, हितेश पटेल तथा भूपेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक श्री पटेल न तो किसी रोग से ग्रस्त थे, ना ही किसी प्रकार की दवाई का सेवन करते थे। साथ ही प्रकार का नशापान नहीं किए जाने की बात परिजनों ने अपने बयान में कही। सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने बताया की सब्जी विक्रेता श्री पटेल की मृत्यु प्रथम दृष्ट्या हृदयाघात से होना प्रतीत हो रहा है। विस्तृत परीक्षण उपरांत ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
नगरी लाँक के एकल शिक्षकीय तथा दर्ज संख्या के मान से शिक्षक आवश्यकता वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में अतिथि शिक्षकों को नियुक्त की गई थी।प्राथमिक शिक्षको को छह हजार रुपये तथा माध्यमिक शिक्षको को आठ हजार रुपये के मासिक मानदेय के आधार पर माह अक्टूबर 2019 से अप्रैल 2020 तक किया गया था ।अतिथि शिक्षको ने पूरी निष्ठा पूर्वक कार्यसंपादन करते हुए शिक्षा गुणवत्ता में महत्वपूर्ण योगदान दिया हैइस दौरान वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण बचाव के तहत लॉकडाउन में मार्च से स्कूलों को बंद कर दिया गया।सात माह के उनके नियुक्ति में मानदेय राशि मे आधी कटौती कर दी गई है।मानदेय राशि कटौती संबंध में संघ के प्रतिनिधियो ने जब छःग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ अध्यक्ष डोमार सिंह ध्रुव को अपनी समस्याएं बताए तब उन्होंने विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव से भेंट कराकर उनके मानदेयराशि कटौती की पीड़ा बताते हुए कहा कि अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति आदेश के आधार पर सात माह के मानदेय राशि 56 हजार के बजाय 28 हजाररुपये तथा 42 हजार के बजाय 21 हजार रुपये ही का हीभुगतान किया गया है।मानदेय के आधी राशि की कटौती कर दी गई जो बहुत ही अन्याय है।अतिथि शिक्षकों ने अपनी सात माह के मानदेय राशि की भुगतान करने के साथ ही आगामी सत्र में पुनः नियुक्ति की मांग की गई है।अतिथि शिक्षकों की पीड़ा को समझते हुए विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने मानदेय के कटौती राशि की भुगतान कराने सहित अन्य मांगों पर उचित कार्रवाई करने आश्वासन दिया गया है ।इस दौरान विधायक से भेंट कर चर्चा करने वालो में अतिथि शिक्षक संघ के सलाहकार विष्णु कुमार ध्रुव,अध्यक्ष महेश कुंजाम,सचिव डिकेश कुमार यादव शामिल थे।
रायपुर शौर्यपथ
• स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन्स
• कांटेन्मेंट एवं बफर जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में सुलभ होंगी सेवाएं
• कैंपेन मोड की सेवाएं दी जाएगी डोर टू डोर
• प्रसव संबंधी सेवाएं सभी क्षेत्रों में समान रूप से की जाएगी प्रदान
कोरोना के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन ने कई जरुरी स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित किया है. भारत जैसे देश में जहाँ प्रतिवर्ष लगभग 2.5 करोड़ से अधिक प्रसव होते हैं, वहाँ कोरोना के बढ़ते प्रसार ने प्रसव संबंधी सुविधा प्रदायगी में सरकार के सामने चुनौतियाँ खड़ी किया है. लेकिन अब सरकार ने प्रजनन, मातृ, नवजात, शिशु, किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण (आरएमएनसीएचप्लसएन) सेवाओं को फिर से बहाल करने का फैसला लिया है. इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गाइडलाइन्स जारी कर इस संबंध में विस्तार से दिशानिर्देश दिया है. पत्र के अनुसार आरएमएनसीएचप्लसएन की सेवाएं बफर जोन को छोड़कर एवं ग्रीन जोन में सुलभ होंगी जबकि प्रसव संबंधी सेवाएं अन्य क्षेत्रों की तुलना में कांटेन्मेंट एवं बफर जोन में भी सामान रूप से उपलब्ध रहेगी. साथ ही महिलाएं, बच्चे एवं किशोरों के लिए महत्वपूर्ण सेवाओं को उनकी कोविड-19 स्थिति का बिना ख्याल किए प्रदान की जाएगी.
कैंपेन मोड की सेवाएं दी जाएगी डोर टू डोर:
पत्र में बताया गया है कि कैंपेन मोड की सेवाओं को वैकल्पिक माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी. स्थानीय परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इन सेवाओं की डोर टू डोर प्रदायगी पर बल दिया जाएगाजिसमें विटामिन ए, सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा, राष्ट्रीय डीवर्मिंग डे एवं टेस्ट ट्रीट एवं टॉक कैंप फॉर एनीमिया जैसे कैंपेन मोड की सेवाएं शामिल होंगी.
प्रसव संबंधी सेवाएं कांटेन्मेंट एवं बफर जोन में भी होगी उपलब्ध:
कांटेन्मेंट एवं बफर जोन के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रसव संबंधी सेवाएं पूर्वत जारी रहेगी. प्रसव पूर्व सेवाओं के तहत प्रसव पूर्व जांच, सशर्त वीएचएसएनडी(ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) एवं पीएमएसएमए(प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) की सुविधा बफर जोन को छोड़कर एवं ग्रीन जोन में उपलब्ध रहेगीजबकि कांटेन्मेंट एवं बफर जोन में वीएचएसएनडी एवं पीएमएसएमए का आयोजन नहीं होगा एवं प्रसव पूर्व जांच के लिए गर्भवती महिलाओं को अस्पताल जाना होगा. प्रसव उपरांत देखभाल की सेवाएं बिना किसी अवरोध की बफर जोन को छोड़कर एवं ग्रीन जोन में उपलब्ध रहेगी. जबकि कांटेन्मेंट एवं बफर जोन में प्रसव उपरांत देखभाल सेवाएं टेलीकंसल्टेशन के जरिए दी जाएगी.
नवजात एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को भी किया जाएगा नियमित:
नवजात एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रदान की जाने सेवाएं जैसे स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट(एसएनसीयू), गृह आधारित नवजात देखभाल(एचबीएनसी), गृह आधारित बड़े बच्चों की देखभाल(एचबीवाईसी), राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) एवं पोषण पुनर्वास केंद्र(एनआरसी)बफर जोन से परे एवं ग्रीन जोन में पहले की तरह शुरू की जाएगीजबकि कांटेन्मेंट एवं बफर जोन में ये सेवाएं कुछ विशेष शर्तों के साथ प्रदान की जाएगी. जिसमें कोविड-19 स्थिति का बिना ख्याल किये बीमार बच्चों को नजदीकी एसएनसीयू में सुविधा मिलेगी एवं एचबीएनसी/एचबीवाईसी सेवाओं को टेलीकंसल्टेशन के जरिए उपलब्ध करायी जाएगी. साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की जांच केवल अस्पताल में होगी, जहाँ प्रसव संबधी सेवाएं दी जा रही है. वहीं कांटेन्मेंट एवं बफर जोन में उचित रेफरल प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए अति-कुपोषित बच्चों को नजदीकी पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया जाएगा.
कांटेन्मेंट एवं बफर जोन में मिलेगी सशर्त प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं:
प्रजनन स्वास्थ्य सेवा के तहत फिक्स्ड डे सेवा, प्रसव या गर्भपात उपरांत नसबंदी, कॉपर-टी एवं प्रसव उपरांत कॉपर-टी सुविधा बफर जोन के बाहर एवं ग्रीन ज़ोन में पहले की तरह प्रदान की जाएगीलेकिन कांटेन्मेंट एवं बफर जोन में सशर्त सेवाएं प्रदान की जाएगी. फिक्स्ड डे सेवा के तहत नसबंदी की सुविधा अस्पताल में दी जाएगी जहाँ प्रति दिन 10 लाभार्थियों को ही सेवा मिल सकेगी. प्रसव उपरांत या गर्भपात उपरांत नसबंदी सेवा उन्हीं महिलाओं को मिल सकेगी जो अस्पताल में पहले से होंगी एवं कॉपर टी एवं प्रसव उपरांत कॉपर टी की सुविधा की मांग करने पर यह सेवा अस्पताल में उपलब्ध होगी.
किशोरी स्वास्थ्य का भी रखा जाएगा ख्याल:
किशोरी के लिए वितरित की जाने वाली आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट एवं सेनेटरी पैड का वितरण बफर जोन के आलवा एवं ग्रीन जोन में पहले की तरह प्रदान करायी जाएगी एवं यहाँ एडोलसेंट फ्रेंडली हेल्थ क्लीनिक(एएफएचसी) खुली रहेंगीलेकिनकांटेन्मेंट एवं बफर जोन में एएफएचसी का संचालन टेलीकंसल्टेशन के जरिए होगा.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
