Print this page

तेजस्‍वी सूर्या के यूपी के एक्‍सप्रेसवे की तारीफ वाले ट्वीट पर अखिलेश यादव का जवाब

  • doing of business

राजनीति /शौर्यपथ /

बीजेपी सांसद तेजस्‍वी सूर्या की ओर से ट्वटिर पर यूपी के एक्‍सप्रेसवे की प्रशंसा की गई थी. तेजस्‍वी सूर्या ने इसे 'योगीजी का एक्‍सप्रेसवे प्रदेश' कहकर संबोधित किया था, उनके इस वीडियो ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने देर नहीं की. उन्‍होंने कल रात जवाबी ट्वीट में लिखा, 'चिराग तले अंधेरा तो सुना था…भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर तो ये कहा जा सकता है कि ‘सूर्या' मतलब सूर्य तले अंधेरा है. जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ़ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो 'अनुपयोगी जी' ने नहीं, हमने बनवाया था.देखना कहीं ये भी तो उद्घाटन नहीं कर गए'

दरअसल, गुरुवार को तेजस्‍वी ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसमें आगरा-लखनऊ हाईवे पर स्‍मूद ड्राइविंग को दिखाया गया था. योगी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'योगी जी के एक्‍सप्रेसवे से लखनऊ से कन्‍नौज.. ट्वीट में हैशटैग का इस्‍तेमाल किया गया था. कर्नाटक से बीजेपी के तेजतर्रार सांसद तेजस्‍वी सूर्या यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसके कुछ घंटों बाद अखिलेश की ओर से प्रतिक्रिया आई. गौरतलब है कि वर्ष 2017 में बीजेपी के हाथों सत्‍ता गंवाने वाले अखिलेश अकसर बीजेपी पर उनकी पार्टी(सपा) की परियोजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाते रहे हैं. 302 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ अखिलेश ने वर्ष 2016 में किया था, इसे फरवरी 2017 में लोगों के लिए खोला गया था.

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR