Print this page

Chhattisgarh Budget 2020 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बजट पर चर्चा, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर फोकस Featured

  • rounak group

Chhattisgarh Budget 2020 : रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों की समीक्षा की। इस सिलसिले में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। विभागीय मंत्री सिंहदेव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर ग्रामीण विकास की रूपरेखा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाने की चर्चा की। बैठक में चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जी एस टी) विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

पंचायत मंत्री सिंहदेव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव आर पी मण्डल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन,अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निहारिका बारिक सिंह, सचिव वित्त सुश्री सहला निगार, सचिव वाणिज्यिक कर रीना बाबा साहेब कंगले, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
Super Admn

Latest from Super Admn