Print this page

राखी की डोर से मजबूत हुआ स्नेह, CM साय बोले—महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव

  • doing of business

पंडरीपानी में बहनों से संवाद और रक्षाबंधन कार्यक्रम
महतारी सदन, सड़क और महिला समूहों को आर्थिक संबल की सौगात

जशपुर / शौर्यपथ / रक्षाबंधन के पावन अवसर पर फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित 'रक्षाबंधन एवं बहनों से संवादÓ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार भेंट कर स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के प्रति जिम्मेदारी दोहराने का अवसर भी है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने और परिवार एवं समाज के निर्णयों में उनकी भूमिका मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पंडरीपानी को विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने पंडरीपानी में करीब ?64 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें महतारी सदन का लोकार्पण प्रमुख है। उन्होंने फरसाबहार और भेलवा में महतारी सदन निर्माण की घोषणा भी की। साथ ही मुख्य मार्ग से दानी मोड़ा बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए ?3.23 करोड़ की स्वीकृति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण और आजीविका गतिविधियों का सुविधाजनक केंद्र बनेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर अधोसंरचना के साथ महिलाओं और परिवारों के जीवन को सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

67 लाख से अधिक बहनों को मिली महतारी वंदन की 31वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह ?1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रक्षाबंधन को देखते हुए 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में 31वीं किस्त के रूप में ?631 करोड़ से अधिक की राशि सितंबर माह के लिए अग्रिम रूप से अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि यह सहायता महिलाओं के आर्थिक आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रही है।

महिला समूहों को आर्थिक संबल

कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए सहायता राशि प्रदान की गई। मोंगरा, वैष्णवी और चांद स्व-सहायता समूहों को ?1.50-?1.50 लाख तथा प्रतिज्ञा समूह को ?1 लाख की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

कार्यक्रम में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिका मीनाक्षी यादव और श्रेया पैंकरा को खाता पासबुक तथा स्वामित्व योजना के तहत हरावती, जगमनी, राजमनी, लक्ष्मी और सुमित्रा को अधिकार अभिलेख/पट्टे प्रदान किए गए।

सुशासन और डिजिटल सेवाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सेवा सेतुÓ के माध्यम से 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री को बहनों का 'विष्णु भैयाÓ बताते हुए कहा कि महतारी वंदन और महतारी सदन जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक संबल और सम्मानजनक अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने पंडरीपानी में एसबीआई शाखा शुरू होने को भी महत्वपूर्ण सौगात बताया।

कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र की माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ