Print this page

मुख्यमंत्री ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का वर्चुअल शुभारंभ

  • doing of business

बालोद जिले के 15 हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में सालाना 10 हजार की राशि अंतरित की जाएगी
टाउन हाॅल बालोद में किया गया विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
बालोद/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा एवं अन्य अतिथिगण उपस्थिति थे। उल्लेखनीय है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना से वर्तमान में बालोद जिले के कुल 15625 हितग्राही लाभान्वित होंगे। इस योजना के अंतर्गत इन हितग्राहियों  के खाते में प्रतिवर्ष कुल 10 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हाॅल में आज विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख एवं श्री पवन साहू सहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कृतिका साहू, श्री शाहिद खान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्री सुरेश साहू, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जेएस राजपूत सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ