Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - राज्य खेल अंकरण पुरस्कार हेतु 30 जून तक कर सकेंगे आॅनलाईन आवेदन

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

राज्य खेल अंकरण पुरस्कार हेतु 30 जून तक कर सकेंगे आॅनलाईन आवेदन

  • rounak group

बालोद/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। जिसके अंतर्गत पात्र खिलाड़ी राज्य खेल अंकरण पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 हेतु 30 जून तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी सुश्री प्राची ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों को अलग-अलग वर्षों के लिए अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप विभाग की वेबसाइट स्पोट्र्सवायडब्ल्यू डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर उपलब्ध है। पुरस्कार नियम में प्रावधानों के अनुरूप जिन खिलाड़ियों की मान्यता प्राप्त संघ द्वारा पुरस्कार के लिए अनुसंशा नहीं की गई है तथा तुलनात्मक रूप से उनकी उपलब्धि अधिक है। ऐसे खिलाड़ी तत्संबंधी विवरण प्रस्तुत कर निर्धारित प्रारूप में 30 जून 2024 तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जी.ई. रोड, रायपुर,या कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में अपना आवेदन सीधे जमा कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के अंतर्गत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया गया है या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया गया हो उन्हें शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। इसी प्रकार जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने विगत 05 वर्षों में चार बार सीनियर वर्ग राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। खेल से जुड़े 55 वर्ष से अधिक उम्र के अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो उन्हें शहीद विनोद चैबे सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्राॅफी प्रदान की जाती है।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ