Print this page

देश में प्री मानसून की एंट्री,केरल के कई जिलों में बीते दिनों हुई जमकर बारिश छत्तीसगढ़ में नौतपा का असर कम ही देखने को मिलेगा: मौसम विभाग

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। इस बार नौतपा में आम जन को  गर्मी की डबल मार झेलनी पड़ रही है। वही नौतपा के तीसरे दिन मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह से बादल छाए होने के कारण लोगों को भीषण धूप से राहत मिली है।
  मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नौतपा का असर कम ही देखने को मिलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, आंधी तूफान के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, प्रदेश का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं सोमवार के बाद लू भी चल सकती है।
 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी।
  वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर रामेत प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के आठ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज दिन भर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की बात कही है। इसके साथ ही देर रात राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ