Print this page

विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों और सुगम संचालन के लिए प्रशिक्षण 20 और 21 सितम्बर को

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा विधानसभा उप चुनाव 2020 (24-मरवाही) की तैयारियों तथा सुगम संचालन के लिए 20 और 21 सितम्बर को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । यह प्रशिक्षण पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम लाभांडी रायपुर स्थित कोटयार्ड बाइ मैरियट होटल में आयोजित है। इसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी और अन्य 7 अधिकारी शामिल होंगे। गौरतलब है कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले 21 सितम्बर से आयोजित था जो अब 20 सितम्बर से आयोजित होगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ