Print this page

जिला अस्पताल कबीरधाम राज्य के लिए बेहतर उदाहरण-स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव

  • doing of business

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का कबीधाम दौरा, विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल का निरीक्षण, पौधा रोपण कर प्रसूताओं को बांटे महतारी-लइका किट

कवर्धा / शौर्यपथ /

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा जिला अस्पताल पहुचकर स्वास्थ्य विभाग कबीरधाम द्वारा चलाये जा रहे " अप्रैल फूल नही अप्रैल कूल " अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने अस्पताल निरीक्षण किया। उनके द्वारा प्रसूताओं से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई व महतारी-लइका किट वितरण किया गया। उन्होंने ओपीडी विजिट कर मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत की व सेवाओं के स्मन्ध में बातचीत की।

उन्होंने मीडिया बयान के दौरान जिला अस्पताल की सफाई से लेकर सुव्यस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि जिला अस्पताल कबीरधाम राज्य के लिए बेहतर उदाहरण है, जिसको देखकर अन्य जिलों के अस्पतालों को सुधारा जा सकता है। उन्होंने सीएमएचओ डॉ सुजॉय मुखर्जी से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली व उनके कार्यों की सराहना की। डॉ मुखर्जी ने बताया कि जिले में संस्थागत प्रसव बढाने , राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विशेष फोकस कर कार्य किया जा रहा है। मंत्री जी ने सिविल सर्जन डॉ पी सी प्रभाकर को जिला अस्पताल को इसी बेहतरी से संचालित करने के लिए शुभकामनाएं भी उन्होंने दी। उन्होंने पूरे स्वास्थ्य स्टाफ को टीम वर्क के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी व कोविड काल में उत्कृठ कार्यों के लिए सराहना भी की।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR