धमतरी । शौर्यपाठ । धमतरी वन विभाग ने ग्रामीण एरिया में जाकर अलर्ट किया नागरिकों को कि आपके क्षेत्र में पुनः हाथी का आगमन हो चुका है अतः आप सभी ग्रामीण महुआ बीनने के कार्य को अभी हाथियों के झुंड के रहते तक काम बंद रखें वन विभाग के द्वारा हाथियों को जंगलों में भगाने का प्रयास कर रहे हैं अभी हाथियों का झुंड बालोद जिला से धमतरी जिला के तुमरा बहार गांव में देखा गया है इन हाथियों का झुंडजो है चंदा दल हाथी बताया जा रहा है वन विभाग को गर्मी के मौसम में हाथियों के द्वारा बार-बार धमतरी के जंगलों में पहुंचने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है उस क्षेत्र में लगातार रेंजर महादेव कन्नौज की पूरी टीम के साथ उस क्षेत्र में लोगों को लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है कि आप घर में रहे जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले इस प्रकार का वन विभाग लोगों को जागरूकता दिला रहे हैं और उनकी टीम पूरी सुरक्षा में लगी हुई है