राकेश महेश की रिपोर्ट
सारंगढ़ / शौर्यपथ / 4000,0 एससी एसटी वर्ग के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण को यथावत रखने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश आजाद को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में बंद कर दिया था जिनके रिहाई को लेकर पूरे देश के हर कोने में आंदोलन और धरना प्रदर्शन शुरू हो चुका था इस बात से छत्तीसगढ़ सरकार के मन में भी यह डर बना हुआ था कि कहीं भीम आर्मी का आंदोलन और तेज ना जाए पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर राज्य में खलबली मचा था वही दूसरी ओर भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने भी आवाहन कर दिया था कि जब तक पदोन्नति में आरक्षण की बहाली नहीं हो जाती तब तक हमारा आंदोलन रुकने वाला नहीं है इस बात को ध्यान में रखते हुए कि कहीं राजधानी का माहौल खराब ना हो जाए रायपुर पुलिस ने आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथ 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे ने सरकार के ऊपर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया और अंततः भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं को 2 दिन बाद जल्द ही रिहा कर दिया गया रिहाई के बाद अपने कर्म भूमि गृह निवास सारंगढ़ पहुंचे प्रदेश का अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े उपाध्यक्ष दिनेश आजाद का भीम आर्मी सारंगढ़ टीम, कर्मचारी शिक्षक संघ एवं बच्चों महिलाओं बड़े बुजुर्गों ने आतिशबाजी बैंड बाजा पुष्पाहार के साथ धूमधाम से स्वागत किया!जेल से रिहा होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार और दिनेश आजाद ने सभी माता बहनों कर्मचारियों व सहयोगी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के भाई बंधुओं समेत प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सभी सहयोगियों को आभार प्रकट किया