Print this page

नॉकआउट मैचों में केएल राहुल ने फिर किया निराश, दूसरी बार सेमीफाइनल में नहीं चला बल्ला

  • doing of business

       खेल /शौर्यपथ /भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल का आईसीसी नॉकआउट मैचों में खराब फॉर्म जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। केएल राहुल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दूसरी बार खेलने उतरे थे। लेकिन एक बार फिर उन्होंने निराश किया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में राहुल सिर्फ एक रन ही बना सके थे।
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में गुरुवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। राहुल ने अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका जड़ा था। लेकिन दूसरे ही ओवर में क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को कैच आउट करवाया।
      केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरुआती तीन मैचों में 22 रन ही बना सके थे। पाकिस्तान के खिलाफ 4, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9-9 रन ही बना सके। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 50 रन बनाए और इसके बाद सुपर-12 के आखिरी मैच में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था, लेकिन सेमीफाइनल में वह सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ