राजेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म में अजय साहू निभा रहे है नायक की भूमिका
छॉलीवुड न्यूज / शौर्यपथ / श्री प्रेमकीर्तन फिल्म प्रोडक्शन के बेनर तले एवं राजेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली छत्तीसगढी फिल्म सिंदूर का मुहुर्त १४ फरवरी को बलौदा बाजार के समीप स्थित लवन में किया गया। इस अवसर पर छॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रमोटर एवं पत्रकार पी एन लक्की और सी जी नरेश प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस फिल्म के प्रोडयूसर कृष्ण कुमार साहू एवं निर्देशक राजेश तिवारी ने बताया कि इस फिल्म के मुख्य हिरो छॉलीवुड फिल्मों के चर्चित प्रमोटर अजय साहू एवं एल्बमों के सुपर स्टार सेकंड लीड हिरो जागेश शर्मा तो इसकी नायिका कोचई पान फेम अनिता बरेठ एवं मिस ब्यूटी छग रूपा चौधरी तथा खलनायक अजय पटेल है। इसमें छॉलीवुड एवं भोजपूरी फिल्मों के एक्टर धर्मेन्द्र चौबे भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे है। इस फिल्म में भी जहां मां की भूमिका में छत्तीसगढी एवं भोजपूरी एक्टर उपासना वैष्णव है वहीं फिर एक बार छॉलीवुड के ९ रसों में एक्ट कर सबको मोहित करने वाले छॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर प्रदीप शर्मा इसमें एक नये रोल में नजर आयेंगे। जहां पिछली फिल्म दुल्हन पिया की में दक्षिण भारतीय मास्टर का रेाल किये थे ते इस बार दबंग सरपंच का रोल कर रहे है। इस फिल्म में कमेडी का तड़का प्रसिद्ध हास्य कलाकार हेमलाल कौशल के साथ ही यू टयूब सुपर स्टार कमेडियन पकलू और रंजीत साहू मिलकर लगायेंगे। इसके अलावा इस फिल्म के प्रमुख कलाकारों में उपासना वैष्णव, लता राही, पूजा दांडेकर, है। फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर अनुपमा मनहर ने बताया कि मुहुर्त के साथ ही इस फिल्म सिंदूर की शूटिंग शुरू हो गई है और लवन, बलौदाबाजार के आस पास अच्छे लोकेशन में फिल्म को शूट किया जा रहा है। इस फिल्म के हिरो अजय साहू पहली बार किसी फिल्म में एक्ट कर रहे है वह भी मुख्य हिरो के रूप में लेकिन उनका काम देखकर बिल्कुल ऐसा नही लग रहा है कि वे पहली बार एक्ट करे रहे है, वे बिल्कुल मंझे हुए एक्टर की तरह अपने काम को अपने करेक्टर में डूब कर रहे हैं।