Print this page

अक्षय कुमार ने 'बच्चन पांडे' से अपना डेंजर लुक किया शेयर, बोले- मुझे भाई नहीं गॉडफादर बोलते हैं

  • doing of business

मनोरंजन/शौर्यपथ/

अक्षय कुमार एक के बाद एक अपनी फिल्मों के लुक शेयर कर रहे हैं और उनकी रिलीज डेट भी बता रहे हैं. कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज की रिलीज डेट का ऐलान किया था, अब उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म बच्चन पाण्डेय का अपने डेंजर लुक शेयर किया है. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि उनकी फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने जा रहा है. बच्चन पांडे का यह उनकी लुक फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है.

अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है, 'यह एक ऐसा कैरेक्टर है जिसमें पेंट की दुकान की तुलना में अधिक रंग हैं! बच्चन पांडे आपको डरने, हंसाने, रूलाने सब के लिए तैयार है. कृपया उसे अपना सारा प्यार दें. 18 फरवरी, 2022 को ट्रेलर आउट.' इसके साथ ही अक्षय ने फिल्म का मजेदार डायलॉग भी शेयर किया है, 'मुझे भाई नहीं गॉडफादर बोलते हैं.' इस तरह उन्होंने बता दिया है कि फिल्म में उनका अंदाज क्या रहने वाला है.

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का निर्देशन 'हाउसफुल 4' के लिए जाने जाने वाले फरहाद समजी कर रहे हैं. फिल्म में कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी भी हैं. बता दें कि अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' कुछ समय पहले रिलीज हुई थी, और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई थी. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस भी किया था. अब फैन्स को बच्चन पांडे का इंतजार है.

 

 

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR