Print this page

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर छग रक्त सेवा संगठन के लोगों ने किया रक्तदान , कांग्रेस प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने जताया आभार

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरुवार 6 अगस्त को अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। कोरोना संक्रमण के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन न हो इसक पूरा ध्यान रखा गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ रक्त सेवा संगठन के 6 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन मनाया। संगठन के इस सेवा कार्य पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जितेन्द्र साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ रक्त सेवा संगठन के सदस्यों ने रक्तदान जीवनदान के भाव को चरितार्थ करते हुए चंदुलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस मौके पर संगठन के सदस्य शरदचंद्र तिवारी, प्रदीप सोनी, अभिषेक यादव, देवचंद्र निर्मलकर, विक्की कलसी व योगेश देवांगन ने रक्तदान किया। इन सभी सदस्यों के सेवा भाव व समर्पण पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जितेन्द्र साहू ने आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ रक्त सेवा संगठन के उक्त सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। इन्होंने गृहमंत्री के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ