Print this page

बड़ी खबर:सौरभ बने कांग्रेस के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष ... Featured

  • doing of business

दुर्ग । शौर्यपथ (होली समचार) ।  आज की बड़ी खबर दुर्ग शहर कांग्रेस में एक बड़ा बदलाव सामने आया है दुर्ग शहर में जैसा कि सभी को मालूम है कि गया पटेल अपनी अध्यक्ष की भूमिका में सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं वही दुर्ग शहर के प्रिंटिंग प्रेस के क्षेत्र में अपना नाम कमाते हुए शहर में कांग्रेस के पोस्टर बैनर की भरमार करने वाले सौरभ ताम्रकार को विधायक वोरा ने दुर्ग शहर का नया कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है देर रात फैसला लिया गया कि शहर में अगर अरुण वोरा को प्रसिद्धि दिलाना है तो सौरभ ताम्रकार ही या काम कर सकता है बता दें कि सौरभ ताम्रकार प्रिंटिंग की दुनिया के बेताज बादशाह बनने के लिए दुर्ग शहर के हर कोने में प्रिंटिंग प्रेस लगा रहे है और ऐसे में दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा ने आने वाले समय की रणनीति को मजबूत बनाते हुए और शहर में जगह-जगह अपने फोटो वाले पोस्टर लगाने के लिए सबसे बड़ा दांव खेल दिया है इस खेल में आगे बढ़ते हुए विधायक अरुण वोरा ने सौरभ ताम्रकार को शहर कांग्रेस की प्रमुख जिम्मेदारी दे दी है कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि दुर्ग शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनते ही सौरभ ताम्रकार द्वारा शहर के हर गली मोहल्ले में विधायक अरुण वोरा के पोस्टर बैनर लगाए जाएंगे ताकि शहर की आम जनता को यह पता चल सके कि दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा है जिन्होंने शहर को दुनिया के सबसे बेहतरीन शहर बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है भले ही शहर में गड्ढों का भरमार हो किंतु पोस्टर बैनर में शहर लंदन वाशिंगटन सिडनी सभी को पीछे छोड़ देगा सौरभ ताम्रकार को जिम्मेदारी दी गई है कि शहर में विधायक दुनिया के बड़े-बड़े देशों की और बड़े बड़े शहरों फोटो लगाकर शहर के विकास को दिखाया जाएगा ताकि आने वाले समय में जनता एक बार फिर विधायक वोरा को चुनकर विधानसभा भेजें सौरभ ताम्रकार के अध्यक्ष बनते ही उनके द्वारा रातो रात रातो रात पूरे शहर में दुनिया भर के बेहतरीन देशों के शहरों का फोटो विधायक वोरा के साथ लगाकर शहर के विकास को दिखाने के लिए अपना कार्य प्रारंभ कर दिया सुबह जब शहर की जनता सड़क पर निकली और पोस्टरों में शहर के विकास को देखी तो काफी खुश हो गई और यह फैसला कर लिया कि आने वाले समय में शहर का विधायक वोरा ही रहेगा ऐसे में भाजपा को चिंता हो गई कि उनके हाथ से दुर्ग अब हमेशा के लिए निकल गया ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ