Print this page

ई श्रम- कार्ड बनवाने पर मिलते हैं कई लाभ, जानिए आप कैसे कर सकते हैं सेल्फ रजिस्ट्रेशन?

  • doing of business

अन्य खबर /शौर्यपथ/ 

 ई-श्रमिक योजना से जुड़ने पर ई-श्रम कार्ड दिया जाता है. इसके तहत व्यक्ति को अपनी कौशलता के अनुसार रोजगार मिलता है. अगर अभी तक आपका ई-श्रमिक कार्ड नहीं बना है तो आइए आपको इसके फायदे के साथ अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस बताते हैं...

 देशभर के सभी गरीब मजदूर परिवारों  के लिए सरकार ने ई-श्रमिक योजना  को शुरू किया है।

जिसके तहत गरीब मजदूर परिवार को ई-श्रम कार्ड  दिया जाता है।

यहां उन्हें अपने कौशल के आधार पर रोजगार  भी दिया जाता है। साथ ही सरकार की अन्य सरकारी लाभों का भी फायदा मिलता है। जब से इस योजना की शुरुआत की गई है तब से ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ रहे हैं तो जुड़ने के लिए तैयार हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ई-श्रम योजना 2022 का भी शुभारंभ कर दिया है।

ऐसे में जो लोग अब तक इस योजना से जुड़कर लाभ नहीं उठा सके हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। अगर आप भी ई- श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप सेल्फ रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। आज हम आपको ई-श्रमिक योजना में रजिस्ट्रेशन करने का तरीका बताने के साथ इससे संबंधित अन्य जानकारी भी बताने जा रहे हैं, आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं..

 क्या है ई-श्रम कार्ड का मुख्य उद्देश्य?

ई-श्रम कार्ड को प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, प्लेटफार्म श्रमिक और कृषि श्रमिक आदि सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक पहुंचना है। इस पोर्टल के जरिए केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण किया जा सकेगा। इसका उद्देश सामजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करना है। ई-श्रम पोर्टल में जुड़े श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर काम दिया जाता है। ई-श्रम कार्ड होने पर मिलेंगे ये लाभ? 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा। सभी श्रमिक योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। पेंशन योजना का भी लाभ मिल सकता है। हेल्थ ट्रीटमेंट में आर्थिक मदद मिलेगी। मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।

 पढ़ाई कर रहे बच्चों की आर्थिक मदद की जाएगी। सभी तरह की कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को बच्चों के भरण-पोषण के लिए सहायता दी जाएगी

 

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR