Print this page

कोरिया : कलेक्टर ने कुशहा गौठान में महिलाओं से जानी आजीविका गतिविधियों की कहानी

  • doing of business

कोरिया /शौर्यपथ/

कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कुणाल दुदावत ने सोनहत स्थित कुशहा गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया और उनसे आजीविका, क्रियान्वयन और आमदनी की विस्तार से जानकारी ली। कुशहा गौठान में वर्मी खाद उत्पादन में संलग्न लक्ष्मी स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि समूह में 10 महिलाएं काम कर रही हैं। अब तक 583 क्विंटल वर्मी खाद का उत्पादन समूह ने किया है और इसमें से 518 क्विंटल खाद का विक्रय किया जा चुका है। वर्मी खाद के विक्रय से समूह को 1.61 लाख की शुद्ध आय प्राप्त हुई है। अब समूह की महिलाएं वर्मी निर्माण के साथ ही मशरूम उत्पादन की आजीविका के प्रति आगे बढ़ रही हैं। पहले चरण में 250 बैग तैयार किए जा रहे हैं।

कलेक्टर ने कहा कि सोनहत को मशरूम उत्पादन क्लस्टर के रूप में तैयार किया जाना है। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को पूरे ब्लॉक में 5000 बैग मशरूम उत्पादन के तैयार करवाने निर्देशित किया।

महिला समूह कर रहा बकरी एवं मुर्गी पालन, मुर्गी पालन को बढ़ाने पशुधन विकास विभाग को 450 चूज़े समूह को देने के निर्देश
कलेक्टर शर्मा ने गौठान परिसर में मां वैष्णो समूह द्वारा बकरी एवं मुर्गी पालन की गतिविधि का भी जायजा लिया। गौठान में बकरी एवं मुर्गी पालन के लिए शेड बनाये गये हैं। कलेक्टर ने इस दौरान मुर्गी पालन को बढ़ाने पशुधन विकास विभाग को 450 चूज़े समूह को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने बिहान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समूह की महिलाओं को आजीविका के संचालन, आमदनी और विस्तार की विस्तृत जानकारी जरूर दें जिससे उनमें काम के प्रति रुचि जगे। इस दौरान एसडीएम सोनहत एवं जिला व खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR