Print this page

मुख्यमंत्री करेंगे सुपोषण अभियान की वर्षगांठ पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म वितरण का शुभारंभ

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में कुपोषण मुक्ति के लिए संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की प्रथम वर्षगांठ पर आज इस अभियान की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाने वाली राज्य की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म (साड़ी) वितरण का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 5.30 बजे से होगा।
मुख्यमंत्री बघेल इस मौके पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से संबंधित कॉफी टेबल बुक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग पत्रिका का विमोचन करने के साथ ही इस अभियान पर तैयार डॉक्यूमेंट्री एवं कुपोषण की रोकथाम हेतु व्यवहार परिवर्तन के लिए सामाजिक संदेश देने हेतु बनाई गई फिल्म का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुपोषण अभियान से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा तथा सचिव प्रसन्ना आर. द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत बीते एक वर्ष में हासिल उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ