Print this page

स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछा-सर हेलीकॉप्टर से माकड़ी कैसा दिखता है

  • doing of business

मुख्यमंत्री को अपने साथ खिलाया खेल, परखा निशाना

चाइनीज चेकर में मुख्यमंत्री ने चली चाल तो छात्र ने बाजी करायी ड्रा

स्वामी आत्मानंद स्कूल के लोकार्पण के बाद बच्चों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर /शौर्यपथ/

ने मुख्यमंत्री से

कोंडागांव के माकड़ी में 1.44 करोड़ रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निर्माण किया गया है। इसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। यह प्रदेश का पहला आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल है, जहां नर्सरी की कक्षाएं भी संचालित होंगी। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल स्कूली बच्चों से रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री जैसे ही बच्चों के बीच पहुंचे बहुत से बच्चों ने एक स्वर में उनसे पूछा- सर, हेलीकॉप्टर से माकड़ी कैसा दिखता है। इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री ने बाकायदा पानी की बोतल हाथ में लेकर डिमास्ट्रेशन के साथ दिया और बच्चों को जमीन पर रहने और हेलीकॉप्टर में उड़ने का अंतर बता दिया।

इसी तरह दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली विभा ये जानना चाहती थी कि मुख्यमंत्री  बघेल की हॉबी क्या है। वहीं लालिमा साहू ने पूछा कि, सर आपको हम सभी से मिलकर कैसा लगा ? स्कूली बच्चों के कौतुहल को भांपकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी बड़ी सहजता से उनके सभी सवालों का जवाब दिया। यहां मुख्यमंत्री को स्कूली छात्रों ने ही पूरे स्कूल परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान कक्षा 9वीं के छात्र प्रीतेश ने मैग्नेटिक डार्ट गेम खेलने के लिए मुख्यमंत्री  बघेल को आमंत्रित किया और कहा, सर आइए देखते हैं आपका निशाना कैसा है। मुख्यमंत्री भी छात्र के इस अनुरोध को टाल नहीं पाए और उन्हांेने सटीक निशाना लगाकर दिखाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चाइनीज चेकर पर भी हाथ आजमाए और उसमें भी अपना हुनर दिखाया।

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR