Print this page

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ /

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज किसानों के साथ रायपुर के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित इस छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर इसमें विशेष रूप से फोकस किया गया है। अगले एक महीने तक यह छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

मुख्यमंत्री  बघेल ने प्रदर्शनी स्थल पर लगे पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद इसका अवलोकन भी किया। उन्होंने अलग-अलग योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की तस्वीरें गौर से देखीं। उन्होंने  धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की तस्वीरें देखते हुए वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों से इन योजनाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री के साथ विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा और रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष  पंकज शर्मा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

जनसंपर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के विभिन्न जिलों में क्रियान्वयन की तस्वीरें अलग-अलग सेगमेंट में प्रदर्शित की गई हैं।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR