Print this page

शासकीय अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मण्डल मिला मोहम्मद अकबर से

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

प्रदेश के विधि-विधायी कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में शासकीय अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए पहल करने पर विधि-विधायी कार्य मंत्री का अभिनंदन कर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।

शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में 12 वर्षों में बढ़ोत्तरी हुई है। शासकीय अधिवक्ताओं ने मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मानित किया था। लोक अभियोजक, रायपुर,  के.के. शुक्ला के नेतृत्व में आज शासकीय अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल विधि मंत्री से मिला। मानदेय बढ़ोत्तरी की पहल करने पर उन्होंने विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

शासकीय अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल में सर्व  के.के. शुक्ला, आदित्य झा, मनोज वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह चीमा, विजय भोई, विजय लांजे, मोहन साहू, हामिद हुसैन,  यास्मिन बेगम, शमीम परवीन, मौरिसा नायडू इत्यादि शामिल थे।

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR