Print this page

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी बधाई

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ /

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि दसवीं में सुमन पटेल, सोनाली बाला और बारहवीं में कुंती साव ने टॉप किया है। उन्होंने सभी टॉप करने वाली बालिकाओं को बाधाई दी है। मुख्यमंत्री ने जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुन: मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR