Print this page

राम वन गमन पथ पर्यटन विकास के लिए छह करोड़ रूपए स्वीकृत

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ शासन ने जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत राम वन गमन पथ का पर्यटन विकास कार्यों के लिए छह करोड़ 39 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड नवागढ़ के अंतर्गत शिवरीनारायण में घाट विकास कार्य के लिए पांच करोड़ 39 लाख रूपए और विद्युतीकरण के लिए 45 लाख, घाट पर कियोस्क के निर्माण हेतु 30 लाख रूपए और सिगनेज कम्पोनेंट कार्य के लिए तीन लाख दो हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी तरह से शिवरीनारायण में लैण्ड स्केपिंग कार्य के लिए 14 लाख 91 हजार रूपए और घाट मार्ग में अन्य विकास कार्यों के लिए छह लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से शिवरीनारायण में पर्यटन विकास के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता मिनीमाता बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। अधिकारियों को योजना का कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR