Print this page

स्वर्गीय नवीन दुबे सहित मृत परिजनों को जिला प्रशासन ने की श्रद्धांजलि अर्पित

  • doing of business

सूरजपुर /शौर्यपथ/

विगत दिनों सड़क हादसे में नगर सूरजपुर के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई जिनका रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतको में द न्यूज़ इंडिया एजेंसी के माध्यम से जनसंपर्क कार्यालय सूरजपुर में कार्यरत स्वर्गीय  नवीन दुबे, उनकी मां देवरूपी दुबे एवं दादी मानमती दुबे जी का सड़क दुर्घटना से आकस्मिक निधन हो गया था। आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्वर्गीय  नवीन दुबे, उनकी मां व दादी जी की आत्मा की शांति के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर  शिव बनर्जी, एसडीएम रवि सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारियों ने 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR