Print this page

मुख्यमंत्री की किसानों से पैरा दान की अपील का सकारात्मक असर

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गौठानों में पशुओं के लिए चारे के लिए किसानों से की गई पैरा दान की अपील का सकारात्मक असर दिख रहा है। किसानों ने अब तक 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा दान गौठनों में किया है। जिसका मूल्य 200 रूपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 31 करोड़ 35 लाख रुपए है।

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की स्थिति में अब तक सर्वाधिक पैरा दान बिलासपुर संभाग के किसानों द्वारा किया गया। बिलासपुर संभाग में किसानों ने 6 लाख 10 हजार 765 क्विंटल, दुर्ग संभाग में 3 लाख 80 हजार 361 क्विंटल, रायपुर संभाग में 3 लाख 69 हजार 600 क्विंटल, बस्तर संभाग में 1 लाख 31 हजार 994 क्विंटल और सरगुजा संभाग में किसानों ने 74 हजार 787 क्विंटल पैरा दान किया है।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR